आगजनी के पीड़ित परिवारो के लिए मदद के लिए आगे बढ़े हाथ। राशन और कपड़े लेकर पहुंच रहे लोग।

हरिद्वार
लालढांग क्षेत्र के दासोवाली में आगजनी की घटना में बेघर हुए परिवारो के लिए शुक्रवार को समाज सेवी संस्था आदर्श युवा समिति हरिद्वार द्वारा सभी पीड़ित प्रति परिवार को 30किलो राशन किट जिसमें चावल, दाल, मशाले, तेल और आट्टा शामिल है के अलावा पहनने के कपड़े वितरित किये। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों ने घटना स्थल का मुआयना भी किया। संस्था के अध्यक्ष सरदार लखवीर सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवारो की प्राथमिक तौर पर राशन और कपड़ो की मदद की गई है। पीड़ितों के पास खादय सामान और कपड़े रखने को संशाधन नही है जिसके लिए बॉक्स आदि का प्रबंध और सोलर लाइट की व्यबस्था करने का प्रयास किया जायेगा। संस्था और अन्य श्रोतो से पीड़ितों की मदद का प्रयास जारी है।
इस अवसर पर गैंडी खाता के ग्रामप्रधान प्रतिनिधि मौ सफी ने संस्था का आभार जताते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग से पीड़ित परिवारो की आजीविका को सहारा मिल सका। और भाईचारे को बढ़ावा मिला है।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *