गुरुकुल कांगड़ी में इंडिजिनियस इंजीनियर क्लब द्वारा स्मार्ट क्वालिटी कंट्रोल पर व्याख्यान आयोजित

* 15/10/2025

 

गुरुकुल कांगड़ी के अभियांत्रिकी परिसर के यांत्रिकी अभियांत्रिकी विभाग में “स्मार्ट क्वालिटी कंट्रोल: तकनीकी के साथ गुणवत्ता नियंत्रण का एकीकरण” विषय पर एक विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संकायाध्यक्ष प्रो० एम० एम० तिवारी ने किया।

मुख्य वक्ता बीएचईएल के पूर्व क्वालिटी हेड, इंजीनियर प्रसन्न सिंह नेगी ने उद्योगों में स्मार्ट क्वालिटी कंट्रोल की भूमिका और आधुनिक तकनीकों के प्रयोग पर विस्तार से चर्चा की। यांत्रिकी विभाग प्रभारी डॉ० संजीव लम्बा ने अतिथि का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि स्मार्ट क्वालिटी कंट्रोल की समझ पेशेवर सफलता के लिए आवश्यक है।
यांत्रिकी विभाग के डॉ० प्रवीण पांडे ने कहा कि स्मार्ट टूल्स के उपयोग से उत्पादन की दक्षता बढ़ाई जा सकती है। इंडिजीनियस इंजीनियर्स क्लब के फैकल्टी इंचार्ज डॉ० मयंक पोखरियाल ने ऐसे आयोजनों को छात्रों के व्यावहारिक ज्ञान के लिए उपयोगी बताया।

आई०आई०सी० के समन्वयक डॉ० लोकेश जोशी ने कहा कि इस व्याख्यान का उद्देश्य कार्यक्षेत्रों में गुणवत्ता बढ़ाना है। कार्यक्रम का संचालन छात्र देवेश सिंह ने किया। आयोजन को सफल बनाने में टाटा स्ट्राइव के दीपक शर्मा , डॉ० योगेश कुमार, वैभव पांडे कवींद्र सिंह, कमल सिंह एवं धनपाल सिंह का सहयोग रहा।

Related Posts

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 25 अगस्त 2026 जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने मंगलवार को जिला पर्यटन कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली तथा पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *