ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने पीएमजीएसवाई के तहत सड़कों की गुणवत्ता पर दिया जोर

 

देहरादून, 02 अप्रैल। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को प्रदेश में पीएमजीएसवाई के तहत सड़कों और पुलों के निर्माण कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।
विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने खासतौर पर सड़कों की गुणवत्ता पर जोर देते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में कोई लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि मरम्मत कार्यों की भी नियमित जांच की जाए और ठेकेदारों की जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा, मंत्री गणेश जोशी ने भू-स्वामियों को मुआवजे के लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करने और निर्माण कार्यों को तय समय सीमा के भीतर पूरा करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के तहत सरखेत, सहस्त्रधारा-सरोना, कार्लीगाड़-सिल्ला आदि क्षेत्रों में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों को निर्धारित समय पर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के भी निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य मुख्य अभियंता पीएमजीएसवाई संजय कुमार पाठक, मनीष मित्तल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Posts

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 25 अगस्त 2026 जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने मंगलवार को जिला पर्यटन कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली तथा पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *