गंगा दशहरा 20 जून के पावन अवसर पर हरकीपैड़ी से प्रथम चरण में 100 भवनों की छतों को हराभरा करने के लिये ’’रूफ टाप गार्डिनिंग’’ के संयुक्त अभियान की शुरूआत की जायेगी।  ताकि घरों की छतों में पूरी हरियाली ही हरियाली दिखे।

हरिद्वार समाचार– जिलाधिकारी श्री सी0 रविशंकर ने  बताया कि नमामि गंगे की गंगा के आसपास के क्षेत्रों को हराभरा करने की योजना एवं हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण की ’’शहरी पोषण वाटिका’’ योजना के संयुक्त प्रयासों से पूरे जनपद में अभियान के रूप में पेड़-पौंधे लगाने की विस्तृत कार्य योजना के अन्तर्गत गंगा दशहरा 20 जून के पावन अवसर पर हरकीपैड़ी से प्रथम चरण में 100 भवनों की छतों को हराभरा करने के लिये ’’रूफ टाप गार्डिनिंग’’ के संयुक्त अभियान की शुरूआत की जायेगी।  ताकि घरों की छतों में पूरी हरियाली ही हरियाली दिखे।
जिलाधिकारी ने कहा कि रूफ टाप गार्डिनिंग के इस अभियान के तहत नमामि गंगे एवं एचआरडीए द्वारा लोगों को सब्जियों के बीज एवं खाद निःशुल्क उपलब्ध कराई जायेगी। योजना के तहत आगे चलकर लोगों को सब्जियों के अतिरिक्त विभिन्न प्रकार के फूलों के पौंधे भी उपलब्ध कराये जायेंगे।
एक अन्य योजना स्मृति वन, जो हरियाली बढ़ाने में सहायक होगी, के बारे में बताते हुये जिलाधिकारी ने कहा कि इसके तहत कोई भी व्यक्ति अपने प्रियजनों(पितरों) की याद में स्मृति वन में पौध रोपण कर सकता है, उस लगाये गये पौंध्र्रे की समय -समय पर क्या प्रगति है, उसकी फोटो या वीडियो व्हाट्सअप पर एक अन्तराल के बाद प्रेषित करने की व्यवस्था रहेगी। उस पेड़/पौध के पास सम्बन्धित व्यक्ति अपना विवरण नाम पता आदि लिख सकता है। उन्होंने बताया कि पहले स्मृति वन में पौंध/पेड़ लगाने के लिये दो हजार रूपये की धनराशि रखी गयी थी, जिसे अब घटाकर केवल 500 रूपये कर दिया गया है, ताकि स्मृति वन योजना में पेड़ लगाने के लिये अधिक से अधिक लोग जुड़ सकें।

Related Posts

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 25 अगस्त 2026 जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने मंगलवार को जिला पर्यटन कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली तथा पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *