जिला युवा कल्याण एवम् प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी प्रमोद कुमार पाण्डे ने जानकारी देते हुए बताया

हरिद्वार 03 नवंबर 2025- जिला युवा कल्याण एवम् प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी प्रमोद कुमार पाण्डे ने जानकारी देते हुए बताया कि 05.11.2025 को वित्तीय वर्ष 2025-26 में रजत जयंति के अवसर पर युवा कल्याण विभाग, हरिद्वार द्वारा ऋषिकुल आयुर्वेदिक महाविद्यालय में जनपद स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन में किया जा रहा है। युवा महोत्सव-2025 के अन्तर्गत विकासखण्ड़ों से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों द्वारा सांस्कृतिक / कल्चरल ट्रेक कार्यक्रमो जैसे-1. लोकनृत्य (सामूहिक), 2. लोकगीत (सामूहिक), 3. कहानी लेखन, 4. चित्रकला, 5. भाषण, 6. कविता लेखन एवं जनपद स्तर पर सीधी विज्ञान प्रदर्शिनी स्पर्द्धा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार स्वरूप उपहार का वितरण भी किया किया जायेगा, एवं प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में प्रतिभाग करने हेतु नामित किया जायेगा।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *