गांधी जी एवं शास्त्री जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए

देहरादून  02 अक्टूबर 2022-गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट कार्यालय में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के. मिश्रा एवं उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारियों ने गांधी जी एवं शास्त्री जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए तथा कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारियों/कार्मिकों सहित कलेक्ट्रेट परिसर अवस्थित समस्त कार्यालय के कार्मिकों, सूचना विभाग सहित उपस्थित अन्य विभाग के कार्मिकों को सत्य अंहिसा की शपथ दिलाई।
इससे पूर्व मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा गांधी पार्क में गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके उपरान्त मा0 मुख्यमंत्री ने शहीद स्थल कलेक्ट्रेट परिसर में शहीदों को पुष्पाजंली अर्पित की। इस अवसर पर मा0 सांसद टिहरी माला राज्य लक्ष्मी शाह, विधायक राजपुर खजान दास, मेयर नगर निगम देहरादून सुनिल उनियाल गामा, भाजपा अध्यक्ष महेन्द्र भटट् जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ0 शिव कुमार बरनवाल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के मिश्रा, सहायक निदेशक सूचना बीसी नेगी सहित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि एंव राज्य आन्दोलनकारियों ने माल्यार्पण किया |

 

Related Posts

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 25 अगस्त 2026 जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने मंगलवार को जिला पर्यटन कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली तथा पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *