प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता जबाबदेई तय करने के उद्वेश्य से सम्बन्धित अधिकारियों एवं कार्मिको का किया गया है जनहित में स्थानान्तरण।

 

हरिद्वार, 29 नवम्बर, 2025

एक स्थान पर काफी लंबे समय से जमें सहायक चकबंदी अधिकारियों, चकबंदीकर्ता, चकबंदी लेखपाल एवं कनिष्ठ सहायकों का मुख्यमंत्री के निर्देशन में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने तत्काल प्रभाव से स्थानान्तरण आदेश निर्गत किया गया है जिसमें 06 सहायक चकबंदी अधिकारियों, 13 चकबंदीकर्ता, 01 चकबंदी लेखपाल एवं 03 कनिष्ठ सहायकों का स्थानान्तरण जनपद के एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में स्थानान्तरित किया गया है।

जिलाधिकारी ने आदेश निर्गत करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश है कि अधिकारियों एवं कमचारियों की प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता एवं जवाबदेई तय करने के उद्वेश्य से लंबे समय से एक ही स्थान पर जमें अधिकारियों एवं कार्मिकों का स्थानान्तरण किया जा रहा है ताकि कोई भी अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी समस्याओं एवं कार्यो को लेकर उनके पास आने वाले आमजन मानस को कोई दिक्कत एवं परेशानी ने होने पायें। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय जनता की शिकायतें प्राप्त हो रही थी कि एक स्थान पर लंबे समय से कार्य करे रहे अधिकारियों एवं कार्मचारीं अपने दायित्वों का निर्वाहन ठीक ढ़ग से नही कर रहे है। जिससे क्षेत्रीय जनता की समस्याओं का निराकरण समय से नहीं हो पा रहा था। प्रशासनिक कार्यो में पारदर्शिता लाने एवं के उद्वेश्य से यह स्थानान्तरण किया गया है।

उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सचेत किया है कि आमजनमानस अपनी समस्याओं एवं कार्यो को लेकर कार्यालयों में आने वाले क्षेत्रीय जनता की समस्याओं का समाधान एवं निराकरण तत्परता से करना सुनिश्चित करें, जिसमें किसी भी प्रकार की शिथलता एवं लापरवाही नहीं बरती जानी चाहियें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये है कि शासकीय कार्यो में लापरवाही एवं शिथलता बरती जाने एवं किसी भी अधिकारी एवं कर्मचारी की शिकायत प्राप्त होने पर सम्बन्धित के विरूद्व नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कि जाएगी।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *