नव वर्ष तथा शीतकाल में विद्युत आपूर्ति सुचारू रखने हेतु फील्ड अधिकारियों को किया गया निर्देशित

दिनांकः 31 दिसम्बर, 2024 देहरादून 

प्रदेश के सम्मानित विद्युत उपभोक्ताओं के लिये उत्तम गुणवत्ता एवं उचित दरों पर बिजली की उपलब्धता हेतु यूपीसीएल हमेशा से कटिबद्ध है। चुनौती पूर्ण प्रतिस्पार्धात्मक परिस्थितियों के बावजूद यूपीसीएल पूरे प्रदेश में हर गांव, हर घर तक सुचारू रूप से विद्युत की मांग की आपूर्ति सतत् बनाये रखने हेतु संकल्पित है। प्रबन्ध निदेषक महोदय जी के कुषल नेतृत्व तथा इनोवेटिव पावर पर्चेज स्ट्रेटजी के फलस्वरूप आज यूपीसीएल द्वारा प्रदेश भर के विरल-अविरल उद्योगों, शहरों , दूर दराज गाँवों में सुचारू विद्युत आपूर्ति बनाये रखने में सफलता प्राप्त की है। आज दिनांक 31.12.2024 को उत्तराखण्ड के शहरों , कस्बों, ग्रामीण क्षेत्रों तथा उद्योगों में विज्ञप्ति जारी किये जाने तक यूपीसीएल स्तर से कोई षेड्यूल रोस्टरिंग नहीं की गई है तथा कल दिनांक 01.01.2025 में कुल अनुमानित विद्युत माँग 45.30 मिलियन यूनिट की है जिसमें विभिन्न स्त्रोतों से यूपीसीएल द्वारा अनुमानित विद्युत मांग के सापेक्ष विद्युत की उपलब्धता (कुल उपलब्धता 39.25 एम0यू0 तथा 6.05 एम0यू0 पावर पर्चेज से) शतप्रतिशत  की जायेगी। उपरोक्त के अनुसार यूपीसीएल के स्तर से कल किसी भी प्रकार की कटौती सम्भावित नहीं है। सम्मानित उपभोक्ताओं को सुचारू विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से किसी भी प्रकार की अपरिहार्य स्थिति में विद्युत की उपलब्धता में कमी होने पर रियल टाइम में म्दमतहल म्गबींदहम के माध्यम से विद्युत क्रय कर प्राविधानित की जायेगी। जागरूक जनमानस के सहयोग तथा प्रबन्ध निदेशक  के मार्गदर्शन में ही ऐसी विद्युत आपूर्ति प्रदान किया जा पाना संभव हो पा रहा है।
प्रबन्ध निदेषक महोदय द्वारा नव वर्श के पर्व तथा आगामी षीतकाल में भी बेहतर विद्युत आपूर्ति की निरन्तरता बनाये रखने हेतु प्रदेष भर में तथा मुख्य तीर्थाटन एवं पर्यटन स्थलों यथा मसूरी, औली, लैंसडाउन, जोषीमठ, धनौल्टी, ऋशिकेष, हरिद्वार, चमोली, चकराता, राजाजी नेषनल पार्क, टिहरी, देवप्रयाग, चंबा, हर्शिल इत्यादि के साथ-साथ चारों धामों के षीतकालीन पूजा स्थलों में सुचारू विद्युत आपूर्ति सुनिष्चित करने हेतु सभी क्षेत्रीय इकाईयों को आवष्यक दिषा निर्देष निर्गत किये गये हैं। यूपीसीएल सभी पर्यटकों को विद्युत सम्बन्धी किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पडे़ हेतु पर्यटन स्थलों से सम्बन्धित सभी उपसंस्थानों, एच0टी0/एल0टी0 लाइनों तथा स्ट्रीट लाईटों की स्थिति का नित्य प्रतिदिन अनुश्रवण किया जा रहा है तथा आकस्मिक स्थिति हेतु सभी स्थलों में सामाग्री यथा कन्डक्टर, केबिल, पोल, ट्रांसफार्मर की व्यवस्था भी सुनिष्चित की जा रही है जिससे विद्युत व्यवधान होने पर न्यूनतम समय अवधि में विद्युत आपूर्ति सुचारू की जा सके। साथ ही उत्तराखण्ड राज्य में षीतकाल में विभिन्न जिलों में अत्यधिक वर्शा तथा पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी से बाधित विद्युत आपूर्ति की स्थिति को सामान्य बनाये रखने हेतु यूपीसीएल की क्षेत्रीय इकाईयां प्रबन्ध निदेषक महोदय के निर्देषों के अनुपालन मंे युद्धस्तर पर कार्य कर रही है इस हेतु पल-पल की विद्युत आपूर्ति की उपलब्धता पर नजर रखने के लिये मुख्यालय में निदेषक (परिचालन) कार्यालय में कन्ट्रोल रूम बनाया गया है तथा क्षेत्रीय समस्त मुख्य अभियन्ताओं द्वारा ॅींजे।चच के माध्यम से भी प्रबन्ध निदेषक महोदय को विद्युत आपूर्ति की स्थिति की जानकारी दी जा रही है। सभी अधीक्षण अभियन्ताओं/अधिषासी अभियन्ताओं को अपने क्षेत्रान्तर्गत आने वाले 33/11 के0वी0 उपसंस्थानों एवं उनसे निकलने वाले 11 के0वी0 फीडरों का निरीक्षण करने तथा हाई अलर्ट मोड में उपस्थित होने हेतु भी निर्देषित किया गया है। इसके अतिरिक्त बेहतर विद्युत आपूर्ति हेतु लाईनों के बीच में आ रहे पेड़ों एवं टहनियों की लोपिंग-चोपिंग समय से कराना तथा समस्त ट्राली परिवर्तकों की उपलब्धता कार्यषील स्थिति में है एवं किसी भी आकस्मिकता के लिये उपलब्ध हैं सुनिष्चित किये जाने हेतु भी निर्देषित किया गया है।

Related Posts

नवरात्र के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन चेकिंग अभियान

  *हरिद्वार, 18 मार्च 2026* आगामी नवरात्र पर्व को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा आयुक्त सचिन कुर्वे एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर जनपद में मिलावटी एवं अधोमानक…

मिलावटखोरों के विरूद्ध प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियानः डाॅ. धन सिंह रावत

  देहरादून, 17 मार्च 2026 खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी रोकने के लिये प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाया जायेगा। जिसके तहत खाद्य पदार्थों की सैम्पलिंग के साथ ही जनजागरूकता पर भी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *