नव वर्ष से पूर्व विद्युत आपूर्ति सुचारू रखने हेतु फील्ड अधिकारियों को किया गया निर्देशित

दिनांकः 27 दिसम्बर, 2024 देहरादून 

प्रदेश के सम्मानित विद्युत उपभोक्ताओं के लिये उत्तम गुणवत्ता एवं उचित दरों पर बिजली की उपलब्धता हेतु यूपीसीएल हमेशा से कटिबद्ध है। चुनौती पूर्ण प्रतिस्पार्धात्मक परिस्थितियों के बावजूद यूपीसीएल पूरे प्रदेश में हर गांव, हर घर तक सुचारू रूप से विद्युत की मांग की आपूर्ति सतत् बनाये रखने हेतु संकल्पित है। प्रबन्ध निदेशक   के कुशल नेतृत्व तथा इनोवेटिव पावर पर्चेज स्ट्रेटजी के फलस्वरूप आज यूपीसीएल द्वारा प्रदेश भर के विरल-अविरल उद्योगों, शहरों , दूर दराज गाँवों में सुचारू विद्युत आपूर्ति बनाये रखने में सफलता प्राप्त की है। आज दिनांक 27.12.2024 को उत्तराखण्ड के शहरों , कस्बों, ग्रामीण क्षेत्रों तथा उद्योगों में विज्ञप्ति जारी किये जाने तक यूपीसीएल स्तर से कोई षेड्यूल रोस्टरिंग नहीं की गई है तथा कल दिनांक 28.12.2024 में कुल अनुमानित विद्युत माँग 45.91 मिलियन यूनिट की है जिसमें विभिन्न स्त्रोतों से यूपीसीएल द्वारा अनुमानित विद्युत मांग के सापेक्ष विद्युत की उपलब्धता (कुल उपलब्धता 40.59 एम0यू0 तथा 5.49 एम0यू0 पावर पर्चेज से) शतप्रतिशत सुनिष्चित की जायेगी। उपरोक्त के अनुसार यूपीसीएल के स्तर से कल किसी भी प्रकार की कटौती सम्भावित नहीं है। सम्मानित उपभोक्ताओं को सुचारू विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से किसी भी प्रकार की अपरिहार्य स्थिति में विद्युत की उपलब्धता में कमी होने पर रियल टाइम में म्दमतहल म्गबींदहम के माध्यम से विद्युत क्रय कर प्राविधानित की जायेगी। जागरूक जनमानस के सहयोग तथा प्रबन्ध निदेशक  के मार्गदर्षन में ही ऐसी विद्युत आपूर्ति प्रदान किया जा पाना संभव हो पा रहा है। भविश्य में भी बेहतर विद्युत आपूर्ति की निरन्तरता बनाये रखने हेतु प्रबन्ध निदेशक  द्वारा राज्य मंे शीतकाल में प्रदेश भर में तथा मुख्य तीर्थाटन एवं पर्यटन स्थलों यथा मसूरी, औली, लैंसडाउन, जोषीमठ, धनौल्टी, ऋशिकेष, हरिद्वार, चमोली, चकराता, राजाजी नेषनल पार्क, टिहरी, देवप्रयाग, चंबा, हर्शिल इत्यादि के साथ-साथ चारों धामों के           शीततकालीन पूजा स्थलों में सुचारू विद्युत आपूर्ति सुनिष्चित करने हेतु सभी क्षेत्रीय इकाईयों को आवष्यक दिषा निर्देष निर्गत किये गये हैं। यूपीसीएल सभी पर्यटकों को विद्युत सम्बन्धी किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पडे़ हेतु पर्यटन स्थलों से सम्बन्धित सभी उपसंस्थानों, एच0टी0/एल0टी0 लाइनों तथा स्ट्रीट लाईटों की स्थिति का नित्य प्रतिदिन अनुश्रवण किया जा रहा है तथा आकस्मिक स्थिति हेतु सभी स्थलों में सामाग्री यथा कन्डक्टर, केबिल, पोल, ट्रांसफार्मर की व्यवस्था भी सुनिष्चित की जा रही है जिससे विद्युत व्यवधान होने पर न्यूनतम समय अवधि में विद्युत आपूर्ति सुचारू की जा सके। सभी अधीक्षण अभियन्ताओं/अधिषासी अभियन्ताओं को अपने क्षेत्रान्तर्गत आने वाले 33/11 के0वी0 उपसंस्थानों एवं उनसे निकलने वाले 11 के0वी0 फीडरों का निरीक्षण करने तथा हाई अलर्ट मोड में उपस्थित होने हेतु भी निर्देषित किया गया है। इसके अतिरिक्त बेहतर विद्युत आपूर्ति हेतु लाईनों के बीच में आ रहे पेड़ों एवं टहनियों की लोपिंग-चोपिंग समय से कराना तथा समस्त ट्राली परिवर्तकों की उपलब्धता कार्यषील स्थिति में है एवं किसी भी आकस्मिकता के लिये उपलब्ध हैं सुनिष्चित किये जाने हेतु भी निर्देशित किया गया है।

Related Posts

गुरुकुल एनएसएस ने मनाया हिन्दू नव वर्ष, किया हर घर यज्ञ अभियान की शुरुवात , सीखे आपदा प्रबंधन के गुर

हरिद्वार राष्ट्रीय सेवा योजना गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय द्वारा 14 मार्च से चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन का शुभारंभ प्रातः योगाभ्यास के साथ हुआ, जिसमें स्वयंसेवकों ने…

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मैं. भागीरथी गैस सर्विस (बीपीसी) हेतु नोडल अधिकारी किया नामित

  *हरिद्वार 19 मार्च 2026* जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आदेश निर्गत करते हुए भारत सरकार द्वारा आवश्यक वस्तु अधिनियम के अन्तर्गत प्राकृतिक गैस आपूर्ति विनिमय आदेश दिनांक 13 मार्च, 2026…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *