एसोसिएशन ने प्रबंधन से पुनः अनुरोध किया

 

आज दिनांक 19-06-2025 को उत्तरांचल पॉवर इंजीनियर्स एसोसिएशन द्वारा यूपीसीएल प्रबंधन से अधिशासी अभियंता के वर्षों से रिक्त चल रहे 40 पदों पर शीघ्र पदोन्नति हेतु पुनः अनुरोध किया गया।

एसोसिएशन ने अवगत कराया कि अधिशासी अभियंता के 93 स्वीकृत पदों में से 40 पद रिक्त चल रहे हैं, जिनका राज्य एवं निगम हित में शीघ्र भरा जाना आवश्यक है, जिससे राज्य के सम्मानित उपभोक्ताओं को और बेहतर सुविधा मिल सके, 24 घंटे बिजली की उपलब्धता को और बेहतर बनाया जा सके।

एसोसिएशन ने यह भी अवगत कराया कि यूपीसीएल द्वारा दिनांक 04/06/2025 को जारी न्यायसंगत वरिष्ठता सूची पर पदोन्नति न किए जाने हेतु कुछ पदोन्नत सहायक अभियंताओं द्वारा स्थगन याचिका दायर की गई थी, जो कि माननीय उच्च न्यायालय द्वारा खारिज कर दी गई है, जिससे स्पष्ट है कि पदोन्नति आदेश निर्गत किये जाने पर किसी प्रकार की कोई बाधा अब रह नहीं गई है।

एसोसिएशन ने प्रबंधन से पुनः अनुरोध किया कि 16 वर्षों से पहली पदोन्नति की राह देख रहे सीधी भर्ती के सहायक अभियंताओं की अधिशासी अभियंता के पद पर शीघ्र पदोन्नति आदेश निर्गत  करे 

 

Related Posts

*खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा निरन्तर की जा रही है छापेमारी की कार्रवाई

 हरिद्वार आयुक्त, खाद्य सुरक्षा, उत्तराखण्ड श्री विनय शंकर पाण्डेय तथा जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को ध्यान…

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *