एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस ने पूरी उर्जा के साथ मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

हरिद्वार
दिनांक- 31.10.2023

 

आज दिनांक 31 अक्टूबर 2023 को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर पुलिस कार्यालय रोशनाबाद में राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर श्री प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा अखण्ड भारत के निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान के लिए लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी को याद करते हुए पुलिस कार्यालय में उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारीगण को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई गई।

उक्त कार्यक्रम के अवसर पर श्री डोबाल द्वारा अति उत्कृष्ठ सेवा पदक के लिए जनपद हरिद्वार से चयनित अपर उप निरीक्षक बलवीर सिंह व उत्कृष्ठ सेवा पदक के लिए चयनित निरीक्षक भावना कैन्थौला, निरीक्षक नरेंद्र सिंह बिष्ट,मुख्य आरक्षी मनोज सिंह भण्डारी, व आरक्षी उपेन्द्र कुमार को बधाई दी।

उक्त अवसर पर पुलिस लाइन रोशनाबाद में राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ के साथ ही परेड का आयोजन भी किया गया। साथ ही जनपद के समस्त कोतवाली/थानों/ शाखाओं में भी अधिकारी/कर्मचारी गण को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई।

Related Posts

*गंगदासपुर में 100 पैकेट (200 भूसा भेलियों) का निःशुल्क वितरण

  *हरिद्वार 27 अगस्त 2026*। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के दिशानिर्देशों के क्रम में पशुपालन विभाग, जनपद हरिद्वार द्वारा ग्राम गंगदासपुर में 100 पैकेट, (200 भूसा भेलियों) का निःशुल्क वितरण किया…

जनपद हरिद्वार में सघन प्रवर्तन एवं यातायात नियमों की जांच हेतु विशेष अभियान संचालित किया गया।

हरिद्वार जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा के नेतृत्व में दिनांक 27 अगस्त 2026 को जनपद हरिद्वार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *