एसएसपी नवनीत सिंह की पहल पर पुलिस जवानों की सेहत का रखा जा रहा ख्याल

हरिद्वार

आज दिनांक 26-05-2024 को एसएसपी नवनीत सिंह के प्रयासों से पुलिस कर्मियों की भागदौड़ की दिनचर्या को देखते हुए उनके एवं उनके परिजनों को स्वस्थ रखने हेतु निशुल्क स्वास्थ्य शिविर कैंप का आयोजन किया गया।

इस दौरान वेलमेड अस्पताल देहरादून के अनुभवी एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों तथा उनके सपोर्टिव स्टॉफ द्वारा पुलिस लाईन में पुलिस कर्मियों एंव उनके परिजनों के ई.सी.जी., ब्लड प्रेशर, रैंडम शुगर एवं आंखों की जांच कर हृदय/पेट/आंत/लीवर सहित अन्य मानव अंगों से जुड़े रोगों से छुटकारे/ रिकवरी के लिए निशुल्क परामर्श प्रदान किया।

200 से अधिक पुलिस कर्मियों एवं उनके परिजनों द्वारा कैंप का लाभ उठाया गया तथा एसएसपी हरिद्वार व अन्य अधिकारियों का आभार प्रकट करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के कैंप आयोजित करने का आग्रह किया गया।

 

Related Posts

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 25 अगस्त 2026 जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने मंगलवार को जिला पर्यटन कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली तथा पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *