एसएसपी हरिद्वार  द्वारा वरिष्ठ नागरिकों की किसी भी प्रकार की समस्या, लिये हेल्पलाईन नम्बर जारी किया

 हरिद्वार समाचार-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार  के आदेशानुसार जनपद हरिद्वार में वरिष्ठ नागरिकों को सुरक्षा एवं तत्काल सहायता प्रदान किए जाने हेतु हेल्प लाइन नंबर 9045455750 किया गया जारी-

एसएसपी हरिद्वार  द्वारा जनपद हरिद्वार के वरिष्ठ नागरिकों की किसी भी प्रकार की समस्या, आपातकालीन स्थिति उत्पन्न होने पर उनके लिये हेल्पलाईन नम्बर जारी किया गया है। उपरोक्त नंबर पर वह किसी भी समय सूचना दे सकते हैं या सहायता प्राप्त कर सकते है, यह नंबर 24 घंटे वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा एवं सहायता हेतु खुला रहेगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि वह अपने-अपने थानाक्षेत्रों के सीनियर सिटीजन के साथ बैठक आयोजित कर उनके रिकार्ड तैयार करें, जिससे कि जो बुजुर्ग व्यक्ति/दम्पति परिवार से अलग/अकेले रहते है उनकी जानकारी रखते हुए पुलिस समय समय कुशलता लेती रहेगी। साथ ही भविष्य में समय समय पर सीनियर सिटिजन के साथ मीटिंग रखी जाये तथा उनकी समस्याओं का निस्तारण किया जाये, निरंतर पुलिस अधिकारियों एवं चेतक कर्मियों को भी उनकी समस्याएॅ सुनने एवं कुशलता लेने हेतु सप्ताह में अवश्य रूप से राऊंड लिया जाये। साथ ही जो बुजुर्ग महिलाएं अकेली निवास करती है उनकी कुशलता एवं समस्या के लिये महिला पुलिस कर्मियों को समय समय पर भेज जाये।

जनपद हरिद्वार पुलिस आमजन की सेवा के लिए तत्पर है।

Related Posts

मंडलायुक्त ने कुंभ क्षेत्र में निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

  *हरिद्वार, 24 अगस्त 2026* कुंभ मेला 2027 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए अवस्थापना विकास तथा श्रद्धालु सुविधाओं से जुड़ी तैयारियों को तेजी से आगे बढ़ाया जा…

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई

    *हरिद्वार, 24 अगस्त 2026* जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानन्द जोशी के नेतृत्व मेंजनपद हरिद्वार में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारियों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *