एनएसएस स्वंयसेवियों द्वारा स्वच्छता जागरूकता अभियान

 

 हरिद्वार-एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार की राष्ट्र्ीय सेवा योजना इकाई के स्वंयसेवियों द्वारा महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर स्वच्छता पखवाडा के अन्तर्गत स्वच्छता अभियान एवं रैली का आयोजन किया गया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी उमराव सिंह ने बताया कि रैली सिंह द्वार से प्रारम्भ होकर प्रेमनगर आश्रम पर सम्पन्न हुई। एनएसएस स्वंयसेवियों ने इस अवसर पर नुक्कड नाटिका के माध्यम से स्वच्छता के लिये लोगो को जागरूक किया एवं ‘गंदगी हटायेंगे, स्वच्छता अपनांएगें‘ जैसे नारों से गंगा तट के आसपास रहने वाले लोगों को स्वच्छता के लिये प्रेरित किया। उमराव सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में स्वंयसेवियों ने नुक्कड नाटिका के माध्यम से बहुत ही सराहनीय कार्य किया साथ ही स्वच्छता अभियान में बढ चढकर भाग लिया। स्वच्छता पखवाडे के इस अंतिम चरण में संस्थान के चेयरमैन श्री संदीप चौधरी व डीन (एकेडेमिक) डा0 तृप्ति अग्रवाल ने स्वंयसेवियों एवं शिक्षकों को शुभकॉमनायें दी और इसी प्रकार आगे सेवा करने की प्रेरणा दी।
इस कार्यक्रम में स्वंयसेवियों के साथ डा0 निधी, वैष्णवी, देवांशी, अशोक कुमार आदि शिक्षक उपस्थित रहे।  

Related Posts

*हरित हरिद्वार अभियान की अवधि 15 सितंबर तक बढ़ाई गई, मिशन मोड में वृक्षारोपण के निर्देश

  *हरिद्वार, 02 सितंबर 2026* जनपद हरिद्वार में संचालित हरित हरिद्वार अभियान की समीक्षा मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में की गई।                 मेलाधिकारी कुंभ श्रीमती सोनिका एवं…

आदर्श युवा समिति, हरिद्वार द्वारां

आज 02.09.2026 आदर्श युवा समिति, हरिद्वार द्वारा जिला नोडल अधिकारी HIV/AIDS/जिला क्षय रोग अधिकारी, हरिद्वार के निर्देशानुसार रेलवे स्टेशन, हरिद्वार पर IEC Campaign आयोजित किया गया। अभियान के दौरान यात्रियों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *