एनएसएस सात दिवसीय विशिष्ट शिविर में आज तीसरा दिन

हरिद्वार

आज एचइसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की एनएसस इकाई के सात दिवसीय विशिष्ट शिविर में आज तीसरे दिन स्वंयसेवियों द्वारा नवजीवन जुनियर हाईस्कूल के प्रांगण में साफ-सफाई कर वृक्षारोपण किया जिसमें छात्राओं ने फावडा व खुरपी की सहायता से क्यारी बनाकर लौकी, तौरी के बीजों कर रोपण किया गया। कार्यक्रम अधिकारी उमराव सिंह ने बताया कि इसके बाद स्वंयसेवियों ने विद्यालय के प्रांगण में छोटी कक्षाओं के बच्चों को पढाया तथा विद्यालय के शिक्षकों का सहयोग किया। हैंडपंप की सफाई की गयी। एक पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता शिक्षिका दीपाली अग्रवाल के द्वारा आयोजित की गयी जिसमें स्वंयसेवी ने विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर पोस्टर बनायें जिसमें एना विल्सन, अंजली पासवान, गार्गी अनेजा, रिया, प्रगति पवार, प्रगति कुमार, कनिका अग्रवाल आदि स्वंयसेवियों ने भाग लिया। शिक्षिका मनीषा ने स्वंयसेवियों के साथ सफाई अभियान में भाग लिया।
बौद्धिक स्तरीय कार्यक्रम भी आयोजित किया गया जिसमें विभिन्न टॉपिक्स दिये गये जिन पर स्वंयसेवियों को अपने विचार रखे।

Related Posts

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 25 अगस्त 2026 जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने मंगलवार को जिला पर्यटन कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली तथा पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *