एचईसी के छात्रों का अन्र्तराष्ट्र्ीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धाश्रम भ्रमण

 हरिद्वार

आज एचईसी ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के छात्रों एवं संस्थान की एनएसएस इकाई के स्वंयसेवियों ने अन्र्तराष्ट्र्ीय वृद्धजन दिवस के उपलक्ष्य में आनन्द उत्सव वृद्धाश्रम, हरीपुर कला का भ्रमण किया। इस अवसर पर बीए, बीकाॅम, बीएससी, बीसीए आदि पाठ्यक्रमों के 32 छात्र शामिल थे। छात्रों ने आज का दिन वृद्धजनों के साथ व्यतीत किया एवं उनको उपहार, फल व जूस आदि वितरित किये। संस्थान के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी श्री उमराव सिंह एवं वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती दिपाली अग्रवाल व सारिका चैधरी ने छात्रों की मुलाकात वहाॅ उपस्थित वृद्धजनों से करायी।
वृद्धजन छात्रों को अपने बीच पाकर अत्यन्त प्रसन्न हुये। सभी ने अपने छात्र जीवन की पुरानी यादें छात्रों के से साझा की एवं कुछ ने पुराने गाने, चुटकुले आदि सुनाये। एक वृद्ध ने ‘‘वफा जिनसे की वो बेवफा हो गये‘ गाना सुनाकर सभी की आंखों का नम कर दिया।
इस अवसर पर रितु रानी, प्रीती आहुआ आदि शिक्षकों के साथ गार्गी अनेजा, तरूण वोरा, जान्हवी, तुषार, पुकार, मनन, कोमल, निधी, अक्षय, रश्मि व ईशा पाण्डेय आदि छात्र-छात्रायें उपस्थित थे।

Related Posts

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 25 अगस्त 2026 जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने मंगलवार को जिला पर्यटन कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली तथा पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *