एचईसी कॉलेज ऑफ नर्सिंग में ‘ग्रैण्ड फ्रैशर-2026‘ का आयोजन

दिनांक 14.02..2026

एचईसी कॉलेज ऑफ नर्सिंग, हरिद्वार में नवप्रवेशी छात्रों के लिये ‘ग्रैण्ड फ्रैशर-2026‘ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मॉ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कॉलेज के चेयरमैन श्री संदीप चौधरी ने सभी नवप्रवेशी छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य के लिये शुभकॉमनायें देते हुए कहा आज का दिन आप सभी के जीवन की एक नई और महत्वपूर्ण शुरूआत है आप सब आने वाले समय में समाज की सबस बडी ताकत बनेंगे।
छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं क्रमशः मिस्टर एवं मिस फ्रैशर, मिस्टर एवं मिस पर्सनैलिटी टैलेण्ट में भाग लिया। प्रत्येक राउण्ड में प्रतियोगियों से डांस, सिंगिग, क्क्जि, रैम्प वॉक के बाद निर्णायक मण्डल द्वारा मिस्टर फ्रैशर पुल्कित,, मिस फ्रैशर सुनयना, मिस्टर पर्सनैलिटी धीरज, मिस पर्सनैलिटी अंशिका को घोषित किया गया। इस अवसर पर श्री एस. निकोलस ने छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य हेतु शुभकांमनाएं दी।

छात्रों ने संगीत व नृत्य के विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। नर्सिंग पंचम सेमेस्टर की आरती पाल ने सोलो डांस, हिमानी पाल, आरती पाल, आयुशी धीमान, जस्सी राठौर, जागृति ओबराय व शीतल ने ग्रुप डांस में सबको मन मोह लिया। नर्सिंग तृतीय सेमेस्टर के आर्यन गुसांई, साक्षी मिश्रा व मिनाक्षी ने सोलो डांस से धमाल मचाया, आर्यन व आशीष ने डांस में जुगलबंदी की, आयुष्मान शर्मा, आर्यन गुसांई व आशीष सिंह व प्रियंका, अनुष्का, खुशी, दीपा, शिवानी ने ग्रुप डांस प्रस्तुत किया। प्रथम सेमेस्टर के अशिंका, सुनयना, विशाखा ने सोलो डांस, अतुल, निवित व अन्नु , राधा ने ने डांस, धीरज, आस, अंकित, विकास, हरीश, पुलकित, आसिफ, आवेश व साहिल ने ग्रुप डांस की प्रस्तुति दी। मंच संचालन नुपुर पाण्डेय व दीपक कुमार ने किया।

इस आयोजन में, ललित जोशी, तारा सिंह, उमराव ंिसहं, तनुश्री, ख्याति शर्मा, रोहिणी जोशी, अंकिता कोठारी, आदि शिक्षक व स्टॉफगण शामिल हुए।

Related Posts

पुरानी पेंशन बहाली की दशको से चली आरही माँग पर रविवार को राज्य की राजधानी में बड़ा प्रदर्शन होगा।

हरिद्वार, 12 सितम्बर। पुरानी पेंशन बहाली की दशको से चली आरही माँग पर रविवार को राज्य की राजधानी में बड़ा प्रदर्शन होगा। पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन को समर्थन देते हुए…

सुमननगर की गलियों से जल निकासी तीन माध्यमों से लगातार हो रही पानी की निकासी Hu

  *हरिद्वार, 12 सितंबर, 2026* लगातार बारिश के चलते ग्राम सुमननगर में हुए जलभराव को लेकर जिला प्रशासन द्वारा जल निकासी का कार्य लगातार गतिमान हैं। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *