एचईसी कॉलेज में ‘गणेश चतुर्थी‘ पर कार्यक्रमों का आयोजन

हरिद्वार

आज एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर, हरिद्वार में ‘सांस्कृतिक विभाग‘ के तत्वाधान में गणेश चतुर्थी उत्सव पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ कॉलेज के चेयरमैन श्री संदीप चौधरी एवं डायरेक्टर (ट्र्ेनिंग एवं प्लेसमैंट) श्री विकास गुप्ता द्वारा मॉ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका रितु मोदी ने किया। इस अवसर पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ‘गणेश मुर्ति प्रतियोगिता‘ में भाग लिया जिसमें सभी ने बहुत ही आकर्षक मुर्तियां बनायी, इस प्रतियोगिता में प्रकृति ने प्रथम स्थान एवं द्वितीय स्थान पर नैन्सी एवं नेहा एवं तृतीय स्थान खुशी वर्मा व उवर्शी को प्राप्त हुआ। छात्रों ने गणेश जी पर बहुत ही आकर्षक नृत्य नाटिका भी प्रस्तुत की, इस नाटिका के मंचन में आशीष, अक्षित, अंजली, मनन, ईशान, रिया, रितिका आदि छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। चेयरमैन श्री संदीप चौधरी एवं डायरेक्टर विकास गुप्ता ने विजेता छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा छात्रों को अपनी संस्कृति से जुडे रहने के लिये प्रेरित किया।
इस कार्यक्रम में डा0 तृप्ति अग्रवाल, डा0 शिवानी, सुनिति त्यागी, सारिका चौधरी, विशाखा, वन्दना रानी, लवीना राजपूत, स्वपनिल शर्मा, सपना सकलानी, वर्षा खत्री आदि उपस्थित रहे।

Related Posts

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 25 अगस्त 2026 जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने मंगलवार को जिला पर्यटन कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली तथा पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *