एचईसी कॉलेज के ‘नौकरी मेला-2026‘ का आयोजन

दिनांक 17.07.2026

आज एचईसी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर में गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी आयोजित निःशुल्क ‘‘नौकरी मेला-2026‘‘ का शुभारम्भ कॉलेज के चेयरमैन श्री संदीप चौधरी, वाईस चेयरमैन श्री अमित चौधरी, प्राचार्या डा0 तृप्ति अग्रवाल व कम्पनियों के एचआर एक्जिक्यूटिव के साथ मॉ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया।

नौकरी मेले में 12 कम्पनियों में 545 छात्र छात्राओं ने साक्षात्कार हेतु पंजीकरण कराया। विभिन्न राउण्ड के साक्षात्कार के बाद एयरटेल, एचडीएफसी, हाईक एडु, जस्ट डायल, पॉलिसी बाजार, एचडीबी फाईनेन्सियल सर्विस, कैपरी ग्लोबल, कवेश कार्प, धनगार्ड, टीमलीज, टेलेपरफॉर्मेन्स एवं रूपिक आदि कम्पनियों में 185 छात्र छात्रांए प्रारम्भिक रूप से चयनित हुए। प्रारम्भिक रूप से चयनित छात्र छात्राओं में एचईसी कॉलेज के अलावा राज्य के अन्य 14 विश्वविद्यालय/महाविद्यालय/शिक्षण संस्थानों के छात्र छात्राओं ने भाग लिया।
नौकरी मेले में दीपशिखा, शुभांगी फुटेला, उमराव सिंह, ललित जोशी, डा0 पूजा मिश्रा, डा0 तनु चन्द्रा, डा0 करूणा नेहरा, डा0 निधी वर्मा, स्वाति मंगलम,, सायना, शिवानी, तारा सिंह, सुनीति त्यागी, सपना सकलानी, नुपुर, राहुल, ,राजा मनीष,, रीना पटवाल, रश्मि सक्सेना, वन्दना, डा0 निधि जोशी, आदि शामिल रहे।  

Related Posts

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 25 अगस्त 2026 जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने मंगलवार को जिला पर्यटन कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली तथा पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *