10.03.2026

आज एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर, हरिद्वार के बीएससी, बीएससी (माईक्रोबायोलॉजी), बीएससी (बायोटैक्नोलॉजी) के छात्र छात्राओं को प्रिज्म प्लेट कम्पनी में शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। कम्पनी के निदेशक श्री महेन्द्र सिंह ने छात्रों स्वागत किया और कम्पनी की कार्यप्रणाली और उत्पादन प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी, उन्होंने बताया कि कम्पनी मुख्य रूप से माईका्रेबॉयोलॉजी प्रयोगशालाओं में उपयोग हाने वाले लैब प्राडक्ट्स और कल्चर मीडिया का निर्माण करती है। यह उत्पाद बैक्टीरिया और अन्य सुक्ष्मजीवों को लैब में उगाने और टैस्ट करने के लिए उपयोग किए जाते है।
इस भ्रमण में छात्रों उत्पादन, गुणवत्ता नियंत्रण और अनुसंधान एवं विकास विभागों का अवलोकन किया। इस अवसर पर छात्रों को उद्योग में अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं और अपने विषय से सम्बन्धित वास्तविक अनुप्रयोगों की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। संस्थान की प्राचार्या डा0 तृप्ति अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि यह शैक्षणिक भ्रमण उद्देश्य छात्रों को उद्योग से जुडा व्यवहारिक अनुभव प्रदान करना है।
यह औद्योगिक भ्रमण डा0 तनु चन्द्रा एवं ट्र्ेनिंग एवं प्लेसमैन्ट अधिकारी शुभांगी फुटेला के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *