एचईसी कॉलेज के छात्रों का शैक्षणिक औद्योगिक भ्रमण

हरिद्वार 

आज एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर के बीसीए प्रथम सेमेस्टर के लगभग 80 छात्र/छात्राओं को पतंजली फूड एवं हर्बल पार्क, पदार्था का शैक्षणिक औद्योगिक भ्रमण कराया गया। फूड पार्क के जनरल मैनेजर (एचआर एवं एडमिन) श्री गौरव कर्णवाल की अनुमति पर सिनियर एग्जिक्यूटिव (एडमिन) श्री शुभम जयसिंह एवं संदीप जी ने छात्रों को पैकेजिंग एवं डिजायनिंग विभाग में होने वाली कार्यप्रणाली व तकनीकी नवाचारों से से अवगत कराया एवं बताया कि इसके पॉच मुख्य ब्लॉक में विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थ एवं स्वास्थ्य वर्धक औषधियों का निमार्ण किया जाता है।

कॉलेज की प्राचार्या डा0 तृप्ति अग्रवाल ने कहा कि इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य छात्रों को उद्योग की वास्तविकता से अवगत कराना है। ट्र्ेनिंग एवं प्लेसमैंट अधिकारी शुभांगी फुटेला ने बताया कि औद्योगिक भ्रमण से छात्र उद्योग के कार्य करने के तरीके, मशीनों का उपयोग के बारे में विस्तार से जान पाते हैं।

इस दौरे में संस्थान के छात्रों के साथ ट्र्ेनिंग एवं प्लेसमैंट अधिकारी शुभांगी फुटेला, साक्षी अग्रवाल, राजा मनीष आदि शिक्षकगण शामिल थे।

Related Posts

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 25 अगस्त 2026 जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने मंगलवार को जिला पर्यटन कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली तथा पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *