एचईसी कॉलेज के छात्रों का औद्योगिक भ्रमण

 

एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीटॅयूशन्स, हरिद्वार के बीए प्रथम एवं पंचम सैमेस्टर के छात्रों ने आज ‘मैकेनरो कन्जयूमर प्रा0 लिमिटेड, सिडकुल का भ्रमण किया। कम्पनी के प्लान्ट हैड संदीप सिंह व एचआर अनिल कुमार, क्वालिटी कंट्र्ोल हैड प्रभाकर शर्मा ने छात्रों को कम्पनी का भ्रमण कराया। छात्रों ने वाईल्ड स्टोन, सिक्रेट टम्पटेशन परफयूम, हैण्डवाश, बॉडी स्प्रे, लिक्विड डिश वाशर, डिटर्जेंट आदि उत्पादों की निर्माणशाला को देखा। छात्रों ने उत्पादों की पैकैजिंग, लैब्रोरेट्र्ी जॉच के बारे में जानकारी प्राप्त की। प्लान्ट हैड संदीप सिंह ने बताया कि इस कम्पनी का नाम संस्थापक स्व0 नरेन्द्र कुमार डागा ने पूर्व मशहूर लॉन टैनिश खिलाडी जॉन मैकनरों के नाम पर रखा था। यहॉ के उत्पाद मिडिल ईस्ट के देशों को भी निर्यात किये जाते है। कॉलेज डीन (एकेडेमिक) डा0 तृप्ति अग्रवाल ने बताया कि इस भ्रमण से छात्रों ने बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी एकत्र की। 

इस औद्योगिक भ्रमण में छात्रों के साथ कीर्ति हंस (ट्र्ेनिंग एवं प्लेसमैंट अधिकारी) व वन्दना, राहुल सिंह आदि शिक्षक शामिल थे।

Related Posts

ड्राइंग व भाषण प्रतियोगिता में झलकेगा विकसित भारत का संकल्पः डाॅ. धन सिंह रावत

  देहरादून, 1 सितम्बर 2026   प्रदेशभर के शासकीय, अशासकीय एवं निजी शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं को रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करने तथा उनमें विकसित भारत के संकल्प को…

*लक्जरी एवं स्लीपर बसों के विरुद्ध विशेष संयुक्त चेकिंग अभियान—185 चालान, 16 वाहन सीज

  *हरिद्वार, 31 अगस्त 2026* जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशानुसार तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा के नेतृत्व में जनपद में संचालित लक्जरी एवं स्लीपर बसों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *