एचईसी कॉलेज के छात्रों का औद्योगिक भ्रमण

दिनांक- 06.04.20

आज एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीबीए के छात्रों को आईटीसी लिमिटेड, सिडकुल की प्रिटिंग एवं पैकेजिंग इकाई का भ्रमण कराया गया। कॉलेज के निदेशक श्री विकास गुप्ता ने छात्रों को संस्थान से आईटीसी लिमिटेड रवाना किया।

आईटीसी कम्पनी (प्रिंटिग एवं पैकेजिंग इकाई) के मैनेजर एचआर श्री रोशन राणा, एचआर सुश्री समीक्षा एवं अमित ने छात्रों पूरी युनिट का भ्रमण कराया एवं कार्टन निर्माण, फलैक्सी प्रिंटिग, कार्टन प्रिटिंग एवं कटिंग एवं पैकैजिंग की प्रक्रिया को समझाया एवं युनिट के कांफ्रेस हॉल में श्री रोशन राणा ने कम्पनी से सम्बन्धित प्रक्रियाओं का प्रजेंटेशन के माध्यम से बताया एवं छात्रों के प्रश्नों का उत्तर भी दिया। वाणिज्य विभाग की विभागाध्यक्ष डा0 तृप्ति अग्रवाल ने छात्रों को औद्योगिक भ्रमण से प्राप्त होने वाली जानकारी की उपयोगिता के बारे में बताया।
इस औद्योगिक भ्रमण में छात्रों के साथ दीपशिखा बोहरा, रश्मि सक्सेना, स्वपनिल शर्मा एवं कीर्ति हंस आदि शिक्षकगण उपस्थित थे।

Related Posts

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 25 अगस्त 2026 जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने मंगलवार को जिला पर्यटन कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली तथा पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *