एचईसी कॉलेज के छात्रों का औद्योगिक भ्रमण

दिनांक-07.09.20

एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीटॅयूशन्स, हरिद्वार के बीकॉम के छात्रों ने आज ‘निशांत आरोमाज प्रा0 लिमिटेड सिडकुल का भ्रमण किया।   कम्पनी के  डा0 रमाकान्त हरलालका ने बताया कि यह कम्पनी सन् 1990 से संचालित है इस कम्पनी में साबुन, हैण्डवाश, कार परफयूम आदि में इस्तेमाल होने वाले फ्रैगनैंस कैमिकल बनाये जाते हैं साथ ही यह कम्पनी सुगन्धित प्राडक्टस में साबुन, तेल, हैण्डवॉश, बाम आदि का निर्माण भी करती है। रिसर्च एवं डवलपमैन्ट विभाग के हैड श्री राम स्वरूप नौटियाल ने छात्रों को यहॉ बनने वाली विभिन्न प्रकार के फ्रैगनैस एसेन्सयल ऑयल के निर्माण एवं क्वालिटी चैकिंग के बारे में विस्तार से बताया। 

छात्रों ने यहॉ एक्पोर्ट डिपार्टमैन्ट में भी भ्रमण किया एक्सपोर्ट होने वाले प्राडक्ट्स की पैकेजिंग, लेबलिंग व सैम्पल के बारे में विस्तार से जाना। इस अवसर पर संस्थान की ट्र्ेनिंग एवं प्लेसमैन्ट अधिकारी कीर्ति हंस एवं डा0 अनुराधा सत्संगी छात्रों साथ उपस्थित रहे।    

Related Posts

ड्राइंग व भाषण प्रतियोगिता में झलकेगा विकसित भारत का संकल्पः डाॅ. धन सिंह रावत

  देहरादून, 1 सितम्बर 2026   प्रदेशभर के शासकीय, अशासकीय एवं निजी शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं को रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करने तथा उनमें विकसित भारत के संकल्प को…

*लक्जरी एवं स्लीपर बसों के विरुद्ध विशेष संयुक्त चेकिंग अभियान—185 चालान, 16 वाहन सीज

  *हरिद्वार, 31 अगस्त 2026* जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशानुसार तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा के नेतृत्व में जनपद में संचालित लक्जरी एवं स्लीपर बसों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *