हरिद्वार 21.08.2026

आज एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स एवं प्लांटिका (इण्डियन एकेडमी ऑफ रूरल डवलपमैन्ट), देहरादून के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए, इसका मकसद प्राकृतिक खेती, टिकाउ कृषि, स्किल डवलपमैन्ट और इण्डस्ट्र्ी-एकेडमिक सहयोग को बढावा देना है। प्लांटिका-आईएआरडी के सीनियर सांईटिस्ट और डायरेक्टर डा0 अनूप तथा संस्थान की प्राचार्या डा0 तृप्ति अग्रवाल ने एमओयू पर हस्ताक्षर किये।

संस्थान के चेयरमैन श्री संदीप चौधरी ने कहा कि यह समझौता ज्ञापन एचईसी की अनुभव आधारित शिक्षा और इंडस्ट्र्ी के साथ सार्थक जुडाव को बढावा देने की की प्रतिबद्धता को दिखाता है।
इस समझौते के तहत छात्रों को कृषि क्षेत्र में व्यवहारिक प्रशिक्षण, उद्यमिता के अवसर आधारित सीख प्रदान करने पर जोर दिया जायेगा जिससे छात्र आधुनिक औद्योगिक आवश्यक्ताओं के अनुरूप स्वंय को तैयार कर सकेंगे।
इस अवसर पर विज्ञान विभाग कोआर्डिनेटर डा0 पूजा मिश्रा, डा0 तनु चन्द्रा, अशोक कुमार, डा0 निधी जोशी, डा0 दीपिका संगतानी, डा0 निधी वर्मा, अंजली विश्नाई, नितिन कुमार, अंकित सैनी आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *