दिनांक 19.08.2026

आज एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार एवं ईको फास्ट एग्री सॉल्यूशंस के बीच कृषि क्षेत्र के छात्रों के कौशल विकास, उद्यमिता को प्रोत्साहन देने तथा उद्योग एवं शिक्षण संस्थान के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

ईको फास्ट सॉल्यूशंस के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री एस0पी0राठौर तथा संस्थान की प्राचार्या डा0 तृप्ति अग्रवाल ने एमओयू पर हस्ताक्षर किये। इस अवसर पर कृषि संकाय से डा0 तनु चन्द्रा एवं श्री अशोक कुमार उपस्थित रहे। ं इस समझौत के तहत छात्रों को कृषि क्षेत्र में व्यवहारिक प्रशिक्षण, औद्योगिक अनुभव, कौशल विकास, उद्यमिता के अवसर एवं नवाचार आधारित सीख प्रदान करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। साथ ही छात्रों को कृषि एवं औद्योगिक क्षेत्र में विकसित हो रहे नए समाधानों और कार्यप्रणालियों से परिचित कराया जाएगा। जिससे वे बदलती औद्योगिक आवश्यक्ताओं के अनुरूप स्वंय को तैयार कर सकेंगे।
संस्थान के चेयरमैन श्री संदीप चौधरी ने इस पहल के लिए अपनी शुभकॉमनांए व्यक्त की। उन्होंने कहा कि उद्योग और शिक्षण संस्थान के बीच इस प्रकार के सहयोग से छात्रों को शिक्षा के साथ साथ वास्तविक कार्यक्षेत्र का अनुभव प्राप्त होगा और उनमें रोजगारपरक कौशल एवं उद्यमिता की भावना विकसित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *