एचईसी में विश्व ओजोन दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन

दिनांक 16.09.2026

आज एचईसी ग्रुप ऑफ इस्टिटयूटनस् में आज ’विश्व ओजोन दिवस’ पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विज्ञान विभाग के तत्तवाधान में आयोजित किया गया जिसमें बीएससी माईक्रोबायोलॉजी, बायौटैक्नोलॉजी, बीएससी एग्रीकल्चर एवं एमएससी के छात्रों ने भाग लिया। छात्रों ने ओजोन संरक्षण पर ‘ओजोन मर्डर केस‘ नाटिका का मंचन किया, जिसमें नूतन, श्रेयशी, स्नेहा, मेघा, गौरव, चारू, शगुन एवं खुशी ने प्रतिभाग किया, नाटिका का रूपान्तरण रसिका जोशी एवं संध्या बडूनी द्वारा किया गया।

साथ ही पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्र छात्राओं द्वारा ओजोन संरक्षण एवं पर्यावरण पर बहुत ही आकर्षक एवं जागरूक पोस्टर बनाये, निर्णायक मण्डल द्वारा बीएससी बायोटैक्नोलॉजी प्रथम सेमेस्टर की छात्रा स्नेहा मौर्या प्रथम, बीएससी एग्रीकल्चर प्रथम सेमेस्टर की छात्रा रिद्धी को द्वितीय एवं बीएससी बायोटैक्नोलॉजी के छात्रों स्वाति, अलवीना एवं आयूष को तृतीय स्थान दिया गया। छात्रों ने पीपीटी प्रजेटेंशन के माध्यम से ओजोन लेयर पर होने वाले प्रभाव पर विस्तार से बताया, जिसमें श्रेया द्विक्षित, अलीशा अन्सारी, मनु एवं साक्षी ने प्रतिभाग किया।
क्विज प्रतियोगिता में आयोजन में निर्णायक मण्डल श्रेया, स्नेहा एवं सूरज की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन कीर्ति एवं स्वाति ने किया।
कार्यक्रम के समापन पर ’प्राचार्य डॉ. तृप्ति अग्रवाल ने पर्यावरण संरक्षण पर छात्रों को सम्बोधित किया। कार्यक्रम आयोजन में समन्वयक डॉ. पूजा मिश्रा, डा0 तनु चन्द्रा, अशोक कुमार, डा0 निधी जोशी, नितिन वर्मा, अंकित सैनी, अजंली विश्नोई, डा0 दीपिका संगतानी आदि शिक्षक शामिल रहे।

Related Posts

हरिद्वार में चलेगा “सेवा संकल्पअभियान

  *हरिद्वार, 16 सितम्बर 2026* मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद हरिद्वार में “सेवा संकल्प अभियान” का आयोजन 17 सितम्बर 2026 से 18 अक्टूबर 2026 तक…

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर यूपीसीएल की अनोखी पहल,

  दिनांकः 16 सितम्बर, 2026 “उत्तराखंड के युवा, ऊर्जावान, प्रबंधन विशेषज्ञ एवं यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर यूपीसीएल की अनोखी पहल, रक्तदान शिविरों में 150…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *