दिनांक 07.10.2026
हरिद्वार

 

एचईसी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर में आज प्रबंधन एवं वाणिज्य विभाग द्वारा ‘शार्क टैंक‘-बिजनेश इनोवेशन चैलेंज‘ कार्यकम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रबंधन एवं वाणिज्य विभाग के छात्रों की कुल 14 टीमों ने प्रतिभाग किया। टीमों द्वारा ग्रीन टी, प्लास्टिक वैस्ट मैटिरियल पैन होल्डर, प्लान्ट रैक, की होल्डर आदि उत्पादों एवं उनके विपणन सम्बन्धि अपने बिजनेश आईडिया को निर्णायक मण्डल के सामने रखा। निर्णायक मण्डल सुनीति त्यागी, दीपशिखा बोहरा, नितिन वर्मा ने सर्वोत्तम बिजनेश आइडिया के लिये अनिरूद्व, हर्ष धीमान, कृष्णा, सृष्टि, रिदधी, पायल, आदित्य की टीम को प्रथम स्थान, व कामाक्षी, रोहित, प्रिस, आर्यन, एंजल, प्रार्थना, विपिन, भूमिक व हार्दिक की टीम को द्वितीय स्थान दिया गया। तृतीय स्थान पर अनन्या, वेदान्शी, स्वाति, अनुष्का, शीतल, निशा, वंशिका व आर्यव की टीम रही। मंच संचालन कामाक्षी व कृष्णा ने किया।
संस्थान के चेयरमैन श्री संदीप चौधरी ने सभी शिक्षकगणों व टीमों को इस आयोजन हेतु बधाई दी। प्राचार्या डा0 तृप्ति अग्रवाल ने विजेता टीमों को सम्मनित करते हुये उन्हें प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया।
यह आयोजन विभागाध्यक्षा डा0 रितु मोदी व सहयोगी शिक्षक खुशबु, नुपुर गर्ग, सपना सकलानी, रितु रानी के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *