एचईसी कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन

दिनांक 01.10.2026
हरिद्वार

आज एचईसी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर में राष्ट्र्ीय सेवा योजना युनिट की एक दिवसीय गतिविधि के अन्तर्गत रक्तदान दिवस मनाया गया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी श्री उमराव सिंह ने रक्तदान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए समस्त छात्रों व स्टॉफजनों को इसके सन्दर्भ में विस्तारपूर्वक बताया। इस अवसर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह रक्तदान शिविर जनता चैरिटेबल ब्लड सैण्टर, रूडकी के सौजन्य से संस्थान में लगाया गया। जिसमें जनता चैरिटेबल ब्लड सैण्टर से श्री दीक्षित, सनी लैब टैक्निशियन व कुणाल, रॉबिन व कार्तिक अन्य स्टॉफगण उपस्थित थे। रक्तदान शिविर में 59 युनिट का रक्तदान किया गया। संस्थान के चेयरमैन श्री संदीप चौधरी ने समस्त शिक्षकणों व छात्रों को शुभकॉमनाएं दी एवं इसी प्रकार जागरूक होकर एवं दूसरों को जागरूक करने की प्रेरणा दी।
प्राचार्या डा0 तृप्ति अग्रवाल ने समस्त स्वंयसेवियों और शिक्षकगणों का हौसला बढाते हुए उनकी प्रशंशा की और रक्तदान महादान के सन्दर्भ में अपने विचार प्रस्तुत किए। एचईसी संस्थान के छात्र छात्राओं के साथ उमराव सिंह, ललित जोशी, गौरव भाटिया, अशोक कुमार, डा0 पूजा मिश्रा, डा0 दीपिका संगतानी, नितिन वर्मा, वंदना सैनी, शशाक् आदि शिक्षकगणों ने रक्तदान किया। छात्रों, शिक्षकगण व स्टॉफ द्वारा इस रक्तदान शिविर में कुल 59 युनिट रक्तदान किया गया।
इस अवसर पर डा0 तनु चन्द्रा, डा0 रितु मोदी, ललित जोशी, तारा सिंह, रमाकान्त पाल, मनीष आदि स्टॉफ व शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Related Posts

राज्य में पहली बार आयोजित वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह

बहादराबाद (हरिद्वार): अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर राज्य में पहली बार आयोजित वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह के तहत जिला प्रशासन द्वारा ब्लॉक बहादराबाद के सभागार में कार्यक्रम का आयोजन…

स्वामी दर्शनानन्द इंस्टिट्यूट आॅफ मैंनेजमेंट एण्ड टैक्नोलोजी द्वारा फ्रेशर पार्टी का आयोजन

  हरिद्वार 1 अक्टुबर। स्वामी दर्शनानन्द इंस्टिट्यूट आॅफ मैंनेजमेंट एण्ड टैक्नोलोजी द्वारा फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य अशोक कुमार गोतम, पंकज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *