दिनांक 08.10.2026 हरिद्वार

आज एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार में कम्प्यूटर विज्ञान विभाग द्वारा क्विज कम्पटीशन ‘ब्रेन फयूजन‘ का आयोजन किया गया जिसमें बीसीए, बीएससी (कम्प्यूटर विज्ञान) एव ंबीएससी (एनीमेशन एवं मल्टीमीडिया) के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कम्प्यूटर विज्ञान विभाग द्वारा छात्रों में कम्प्यूटर एवं तकनीकी ज्ञान विकसित करने एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

छात्र छात्राओं की कुल 11 टीमों ने क्विज कम्पटीशन में भाग लिया। छात्रों से कम्प्यूटर विज्ञान, सूचना प्रौद्योगिकी, सामान्य ज्ञान, इंटरनैट, साईबर सुरक्षा एवं नवीनतम तकनीकी विषयों से सम्बन्धि प्रश्न पूछे गये। टीमों के बीच कडी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। प्रतिभागियों ने अपनी ज्ञान एवं त्वरित निर्णय लेने की क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रश्नों के जवाब दिये। छात्रों को बजर राउण्ड, रैपिड फायर एवं ग्रैंड फिनाले राउण्ड पार करने के बाद निर्णायक मण्डल श्री राजा मनीष एवं गौरव भाटिया द्वारा टीम ‘ए‘ मान्या सिंह, विशाल राठौर, प्रकाश चन्देर, अनूप सिंह राणा को प्रथम एवं टीम ‘ई‘ माही वोरा, अंकित कौशिक, सौम्या व अमरदीप सिंह को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।
संस्थान की प्राचार्या डा0 तृप्ति अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगितांए छात्रों को व्यावहारिक रूप देने के साथ साथ उनमें आत्मविश्वास और प्रतिर्स्पधा की भावना भी बढाती हैं।
प्रतियोगिता आयोजन में रितिक कुमार सिंह, मनीष शर्मा, र्स्पश आदि शिक्षकगण एवं प्रिया बख्शी, भविष्य जोशी, तनिष्का शर्मा, जाहन्वी सैनी, कनक सिंह, विशाल पांडे, कशिश नागर, अभिषेक, गौरव, ऋषि मिश्रा आदि छात्र छात्राएं शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *