एचईसी कॉलेज में ‘कृष्ण जन्माष्टमी‘ पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

दिनांक 03.09.2026

हरिद्वार

आज एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर में जन्माष्टमी का पर्व पूरी श्रद्धा, खुशी और उत्साह के साथ मनाया गया।
‘दही-हांडी‘ कार्यक्रम में छात्रों ने बढ-चढकर प्रतिभाग किया, यह इस कार्यक्रम का खास आकर्षण रहा, सभी छात्र छात्राओं ने गोविन्दाओं की टोली का उत्साहवर्धन किया। प्रखर सिखौला की दिल को छू लेने वाली गायकी ने सबको भाव विभोर कर दिया। छात्र छात्राओं द्वारा भजन, नृत्य नाटिका, झांकी व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जिसमें वाहिनी, एंजल, राजन, दित्या, कृष्णा, अदिति आदि छात्र छात्राएं शामिल रहे।
छात्राअें ने कृष्णा जन्मोत्सव पर एक शानदार नृत्य नाटिका प्रस्तुत की जिसे एंजल, कृष्णा, अनन्या ने प्रस्तुत किया, सभी ने फूलों की बौछार कर जन्मोत्सव मनाया।
यह कार्यक्रम ‘क्लचरल क्लब‘ की सयोंजक डा0 रितु मोदी व दीपक, अनन्या, दिव्यांश, वंश, अदिति, कृतिका आदि सदस्यों की देखरेख में सम्पन्न हुआ। मंच संचालन वंशिका वर्मा ने बखुबी किया।
संस्थान के चेयरमैन श्री संदीप चौधरी व प्राचार्या डा0 तृप्ति अग्रवाल ने सभी को जन्माष्टमी की शुभकॉमनाएं दी और छात्रों का उत्साहवर्ध्रन किया।
इस आयोजन में दीपशिखा बोहरा, रश्मि सक्सेना, उमराव सिंह, स्वाति मंगलम, ललित जोशी, वन्दना, शिवानी, मनीष शर्मा, डा0 तनु चन्द्रा, डा0 निधी, अशोक कुमार, राजा मनीष आदि शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Related Posts

पुरानी पेंशन बहाली की दशको से चली आरही माँग पर रविवार को जोरदार प्रदर्शन किया गया।

हरिद्वार, 13 सितम्बर। पुरानी पेंशन बहाली की दशको से चली आरही माँग पर रविवार को जोरदार प्रदर्शन किया गया। पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन को समर्थन देते हुए पुरानी पेंशन ले…

भाजपा ने आयोजित किया नारी शक्ति वंदन समारोह

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी द्वारा नारी शक्ति के सम्मान, स्वाभिमान एवं सशक्तिकरण को समर्पित नारी शक्ति वंदन समारोह का आयोजन किया गया। भूपतवाला के वासुदेव आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *