दो परिवारों को टूटने से बचाया

हरिद्वार

आज दिनांक 29-08-2023 को पुलिस लाइन रोशनाबाद में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार श्री अजय सिंह के दिशा-निर्देश में पुलिस उच्चाधिकारीगण की देखरेख में महिला ऐच्छिक ब्यूरो की बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में श्रीमति रेखा यादव (पुलिस अधीक्षक यातायात/अपराध हरिद्वार), मनोवैज्ञानिक असिस्टेंट प्रोफेसर अरुण कुमार, समाजशास्त्री श्री विनोद शर्मा, अधिवक्ता श्रीमती विदुशी चतुर्वेदी, समाज सेविका श्रीमती एकता अरोड़ा, प्रभारी महिला हेल्पलाइन रूड़की हरिद्वार उ0नि0 हिमानी रावत द्वारा प्रतिभाग किया गया।

बैठक में महिला हेल्पलाइन रूड़की में प्रचलित जटिल पारिवारिक विवादों व दोनों पक्षों को सुना गया व परिवारों को टूटने से बचाने के लिए समझाया गया।

बैठक में चुने गए जटिल पारिवारिक प्रकरणों में से 02 पारिवारिक प्रकरणों में ऐच्छिक ब्यूरो के उपाध्यक्ष एवं सदस्यों के समझाने पर समस्त टीम के समक्ष आपसी सहमति से साथ साथ रहने का समझौता हुआ एवं 02 प्रकरणों में पक्षों द्वारा सोचने समझने के लिए अग्रिम तिथि मांगी गयी। ऐच्छिक ब्यूरो के समक्ष काउंसलिंग हेतु गंभीर एवं जटिल प्रकार के पारिवारिक प्रकरणों को रखा जाता है। जिसमें दोनों पक्षों को परिवार का महत्व व परिवार को जोडे रखने विषयक समझाया जाता है ।

ऐच्छिक ब्यूरो की बैठक उच्चाधिकारीगण के आदेश पर प्रत्येक माह में तिथि नियत कर दोनों पक्षों को तिथि से सूचित किया जाता है तथा परिवारिक सदस्यों की काउंसलिंग कर दोनों पक्षों के परिवार टूटने से बचाने का भरसक प्रयास किया जाता है।

Related Posts

*गंगदासपुर में 100 पैकेट (200 भूसा भेलियों) का निःशुल्क वितरण

  *हरिद्वार 27 अगस्त 2026*। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के दिशानिर्देशों के क्रम में पशुपालन विभाग, जनपद हरिद्वार द्वारा ग्राम गंगदासपुर में 100 पैकेट, (200 भूसा भेलियों) का निःशुल्क वितरण किया…

जनपद हरिद्वार में सघन प्रवर्तन एवं यातायात नियमों की जांच हेतु विशेष अभियान संचालित किया गया।

हरिद्वार जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा के नेतृत्व में दिनांक 27 अगस्त 2026 को जनपद हरिद्वार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *