डम्पर मे लगी भंयकर आग, डीजल टैंक तक पहुंचती तो धमाके की थी आशंका

 रुड़की हरिद्वार

 

 

आग की सुचना पर फायर यूनिट रुड़की तत्काल घटनास्थल सिविल लाइन रुड़की क्षेत्रांतर्गत नगला इमरती पहुंची। मोटर फायर इंजन से होज पाइप फैलाकर पंपिंग कर उक्त स्थान पर डमपर में लगी भयंकर आग को पूर्ण रूप से बुझाया एवं आग को डीज़ल टैंक की और बढ़ने से रोक लिया गया।

यदि आग डीजल टैंक तक पहुंच जाती तो बहुत बड़ी क्षति होने की संभावना थी। पिछले हिस्से के टायरों को भी जलने से बचा लिया गया। मौके पर वाहनों की लम्बी कतारें लग गई थी जिन्हे रुड़की पुलिस द्वारा व्यवस्थित कर गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

तत्काल कार्रवाई एवं रिस्पांस टाइम की स्थानीय जनमानस द्वारा हरिद्वार पुलिस की प्रशंसा की गई। ट्रक स्वामी द्वारा आग से लाखों का नुकसान होना बताया गया है। उक्त लोडेड डंपर खटका से डडेरा पेट्रोल पंप की ओर जा रहा था कि अचानक ट्रक के केबिन में वायरो में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। किसी तरह ट्रक को सड़क पर रोक कर ड्राइवर ने नीचे कूद कर अपनी जान बचा ली।

*घटनास्थल पर गई टीम का विवरण-*
1 प्रभारी अग्निशमन अधिकारी रुड़की सुन्दरपाल
2 लीडिंग फायरमैन अतर सिंह राणा
3 चालक विपिन सिंह तोमर
4 फायरमैन हरीश राणा
5 फायरमैन विपिन सैनी
6 फायरमैन देवेन्द्र सिंह भण्डारी
7 फायरमैन सुरेश कुमार

Related Posts

*लक्जरी एवं स्लीपर बसों के विरुद्ध विशेष संयुक्त चेकिंग अभियान—185 चालान, 16 वाहन सीज

  *हरिद्वार, 31 अगस्त 2026* जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशानुसार तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा के नेतृत्व में जनपद में संचालित लक्जरी एवं स्लीपर बसों…

युवा शक्ति के संकल्प से साकार होगा नशा मुक्त उत्तराखंडः डाॅ. धन सिंह रावत*

  देहरादून, 31 अगस्त 2026 सूबे के विद्यालयी शिक्षा, उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज पित्थूवाला में आयोजित नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *