दिव्यांगजनों हेतु निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर

 

दिनॉक 27 सितम्बर, 2023 हरिद्वार : खण्ड विकास अधिकारी, नारसन के कार्यालय परिसर मे समाज कल्याण विभाग द्वारा भारत सरकार की एडिप योजना के अंतर्गत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम के सहयोग से दिव्यांगजनों हेतु निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मा० सांसद, संसदीय क्षेत्र हरिद्वार डाo रमेश पोखरियाल निशंक रहे ।

कार्यक्रम में माoसांसद ने कुल 160 दिव्यांगजनों को 218 सहायक उपकरण, कुल मूल्य लगभग 45.00 लाख का वितरण किया गया। ग्राम्य विकास विभाग की ध्वजवाहक योजना प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवासविहीन परिवारों को आवास की चाबी वितरित करने के साथ – साथ महिला बाल विकास विभाग की ओर से महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना के अंतर्गत महालक्ष्मी किट भी प्रदान किये गये। माoसांसद ने उत्तराखण्ड पेयजल निगम, रुड़की द्वारा जल जीवन मिशन योजनान्तर्गत 07 योजनाओं, मनरेगा कार्यक्रम के अंतर्गत 05 अमृत सरोवरों, सांसद विकास निधि से निर्मित कुल 06 कार्यों व राज्य वित्त आयोग / केन्द्रीय वित्त आयोग द्वारा पोषित 05 योजनाओं, कुल मूल्य 153.62 लाख का लोकार्पण भी किया गया । कार्यक्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत 05 स्वयं सहायता समूहों को कुल मूल्य रु० 30.00 लाख के ऋण का वितरण भी किया गया ।

कार्यक्रम में उपस्थित रहने वाले अन्य विशिष्ट अतिथियों में मा o सांसद राज्यसभा डा० कल्पना सैनी, मा० जिला पंचायत अध्यक्ष श्री किरण चौधरी, मा० जिला अध्यक्ष भाजपा श्री शोभाराम प्रजापति, प्रमुख क्षेत्र पंचायत नारसन कोमल देवी, प्रमुख क्षेत्र पंचायत रुडकी लुबना राव व अन्य विकासखण्डों के प्रमुख क्षेत्र पंचायत मुख्य रुप से रहे। जिला स्तरीय अधिकारियों में परियोजना निदेशक श्री के0एन0 तिवारी, जिला विकास अधिकारी श्री वेदप्रकाश, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री टी०आर० मलेठा तथा खण्ड विकास अधिकारी श्री जयेन्द्र भारद्वाज आदि कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ग्राम विकास अधिकारी श्री विनोद मिश्रा द्वारा किया गया । 

Related Posts

*खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा निरन्तर की जा रही है छापेमारी की कार्रवाई

 हरिद्वार आयुक्त, खाद्य सुरक्षा, उत्तराखण्ड श्री विनय शंकर पाण्डेय तथा जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को ध्यान…

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *