जिला युवा कल्याण अधिकारीप्रमोद चंद्र पांडेय ने बताया

हरिद्वार 11 अक्टूबर 2024
जिला युवा कल्याण अधिकारीप्रमोद चंद्र पांडेय ने बताया कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने, उन्होंने आत्मनिर्भर बनाने, महिलाओं क़े लिए रोजगार क़े अवसरों में वृद्धि कराने, महिलाओं क़े कौशल विकास हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं.
इसी क्रम में युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग जिला युवा कल्याण अधिकारी क़े निर्देशन में जनपद हरिद्वार की स्थानीय महिलाओं को रोजगारपरक “व्यावसायिक प्रशिक्षण योजना” के अन्तर्गत विकासखण्ड खानपुर की 04 ग्राम पंचायतों में 30 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन किया गया। ग्राम पंचायत तुगलपुर में श्रीमती मोनिका, ग्राम पंचायत कलसिया में श्रीमती गुड्डी देवी, ग्राम पंचायत न्यामतपुर में श्रीमती संयोगिता तथा ग्राम पंचायत गिद्धावाली में श्रीमती ऊषा देवी द्वारा महिलाओ को सिलाई का प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि शिविर में सिखाई जा रही बारीकीयों को पूरी तन्मयता से समझें, सीखे और सिलाई कार्य में पारंगत हासिल करें ताकि उन्हें अपनी आजीविका चलाने में किसी भी प्रकार की समस्या न हो।
उक्त कार्यक्रम में श्री मुकेश कुमार भट्ट व्यायाम प्रशिक्षक युवा कल्याण विभाग, मा० ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि, ब्लॉक कमाण्डर श्री मदनपाल, स्वयंसेवक श्री रामजी तिवारी, श्री समीर खेल प्रशिक्षक, स्वयसेवक आदि उपस्थित रहे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *