जिला जल एवं स्वच्छता मिशन(DWSM) की बैठक

 हरिद्वार समाचार–  जिलाधिकारी हरिद्वार  सी0 रविशंकर की अध्यक्षता में आज जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन(DWSM) की बैठक आयोजित हुई।
बैठक में जिलाधिकारी को अधिकारियों ने जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के तहत ग्रामीण इलाकों के आंगनबाड़ी केन्द्रों व स्कूलों में शुद्ध व साफ पानी आपूर्ति के सम्बन्ध में जानकारी दी।
अधिकारियों ने जिलाधिकारी को बताया कि कुछ गांव ऐसे हैं, जहां सीमित एरिया में ही पाइप लाइन बिछनी है, जो शीघ्र ही बिछा दी जायेगी। उन्होंने कहा कि जहां हैण्डपम्प स्थापित हैं, अगर वे चालू हालत में हैं, तो ठीक अन्यथा की स्थिति में वहां पर बोरिंग करके उनमें पम्प लगाकर छत पर टैंक स्थापित कर पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जायेगी। उन्होंने कहा कि 100 हैण्डपम्प एक महीने में पूरा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्कूलों व आंगनबाड़ियों का मूल्यांकन अक्टूबर तक हो जायेगा, तो नवम्बर में हम कार्य शुरू कर देंगे।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों से इन योजनाओं की डी0पी0आर0 के सम्बन्ध में भी विस्तृत चर्चा की और अधिकारियों को फील्ड की वास्तविक स्थितियों को देखते हुये ही डी0पी0आर0 प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होंने ये भी निर्देश दिये कि वे मानकों व प्रक्रियाओं का पालन करते हुये निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने में आपसी सहयोग व एकजुट होकर कार्य करें।
जिलाधिकारी ने जल निगम के अधिकारियों की कार्य प्रणाली पर असन्तोष जताते हुये कहा कि अभी कई गांवों में आपका काम काफी पीछे है, इस सम्बन्ध में आपको दूसरी बार सचेत किया जा रहा है। अगर यही स्थिति रही तो सख्त कार्रवाई की जायेगी। उन्होेंने कहा कि निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष आपके पास समय कम है तथा एक निश्चित समयबद्ध योजना बनाकर आपको लक्ष्य प्राप्त करना है।
बैठक में जल संस्थान, जल निगम, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित जल एवं स्वच्छता मिशन से जुड़े अधिकारीगण उपस्थित थे

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *