जिलाधिकारी सविन बसंल अपने कार्यालय कक्ष में प्रतिदिन सुन रहे जनमानस की समस्या ।

देहराूदन दिनांक 19 सितम्बर 2024, (जि.सू.का,) जिलाधिकारी सविन बसंल अपने कार्यालय कक्ष में प्रतिदिन सुन रहे जनमानस की समस्या । डोभालवाला निवासी एक व्यक्ति ने जिलाधिकारी के सम्मुख बताया कि उनकी भूमि पर फर्जी विक्रय पत्र बनाकर कब्जे का प्रयास किया जा रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर एवं सब रजिस्टार को सर्वे करते हुए  संयुक्त रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। वहीं एक दम्पती ने शिकायत करते जिलाधिकारी को बताया कि उपने साथ आनलाईन ठगी हो गई है, जिस पर जिलाधिकारी ने साईबर थाने कोे कार्यवाही के निर्देश दिए। वहीं छ नम्बर पुलिस निवासी एक महिला ने बताया कि दबगों द्वारा उनको परेशान किया जा रहा है उनको डराया धमकाया जा रहा है, जिस पर जिलाधिकारी नेे पुलिस को कार्यवाही के निर्देश दिए। वहीं अवैध रूप से मोबाईल टावर लगाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर एवं एमडीडीए के अधिकारियों को संयुक्त आख्या प्रस्तुत करने हुए नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिए।  
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायती पत्र जिस विभाग/अधिकारी को कार्यवाही हेतु प्रेषित किये जा रहे हैं उन पर समयबद्ध कार्यवाही करते हुए आख्या से अवगत करायेगें। जनमानस की शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की हीलाहवाली बर्दाश्त नही की जाएगी।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *