जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने किया विशिष्ट दत्तक ग्रहण अभिकरण बाल गृह का शुभारंभ

हरिद्वार 09 अप्रैल 2025                 
  

जनपद में ऐसे बच्चे जो बेसहारा और अनाथ है उनके लिए खुशी की बात है कि  बुधवार को राजकीय बाल गृह, रोशनाबाद हरिद्वार के परिसर में  राजकीय विशिष्ट दत्तक ग्रहण अभिकरण का शुभारंभ जिलाधिकारी कमेंद्र सिंह द्वारा किया गया इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिमरन जीत कौर मौजूद रही।    
                     जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने विशिष्ठ दत्तक ग्रहण अभिकरण बाल गृह के आम जनमानस को भी जानकारी उपलब्ध करने के लिए इसके व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश जिला प्रोबेशन अधिकारी को दिये साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि यदि कोई बेसहारा अनाथ बच्चा मिलता है तो उसकी उचित देखभाल के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित हो तथा ऐसे बच्चों की बेहतर ढंग से देखभाल की जाए ।

जिला प्रोविजन अधिकारी अविनाश भदौरिया ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि  मा० सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार प्रत्येक जनपद में एक जनपद राजकीय विशिष्ट दत्तक ग्रहण अभिकरण की स्थापना किये जाने हेतु आदेशित किया गया है। जिसका मुख्य उद्देश्य 0-6 आयु तक के बच्चों को एक आश्रय उपलब्ध कराना तथा उन बच्चों को अविलम्ब एक दत्तक ग्रहण परिवार उपलब्ध कराया गया है।                      
इस दौरान राजकीय बाल गृह की पर्यवेक्षक बबिता पंवार, कॉर्डिनेटर चारु शर्मा एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहें।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *