हरिद्वार

अत्यंत हर्ष का विषय है कि विद्यालय शिक्षा विभाग उत्तराखंड की एक अभिनव पहल के अंतर्गत समग्र शिक्षा एवं राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, उत्तराखंड की संयुक्त तत्वावधान में प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों में सामाजिक विज्ञान विषयक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है I इस महोत्सव के माध्यम से विभिन्न स्तरों पर सामाजिक विज्ञान विषय की उपादेयता तथा उपयोगिता को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा हैI कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न स्तरों जैसे विद्यालय स्तर, संकुल स्तर, विकासखंड स्तर, जनपद स्तर तथा प्रदेश स्तर पर सामाजिक विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया जाना हैI जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, रुड़की में कार्यक्रम के प्रभारी श्री भूपेंद्र सिंह ने बताया इस कार्यक्रम के अंतर्गत तीन प्रमुख विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी तथा इन प्रतियोगिताओं के अंतर्गत विभिन्न स्तरों पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी द्वारा अगले स्तर पर प्रतिभा किया जाएगाI डॉ संतोष कुमार चमोला, जिला समन्वयक सामाजिक विज्ञान ने बताया की विद्यालय शिक्षा, उत्तराखंड की इस अभिनव पहल के अंतर्गत इस वर्ष प्रदेश के विभिन्न राजकीय विद्यालय जहां कक्षा 6 से 8 के छात्र-छात्राएं अध्यनरत हैं उनके द्वारा इस महोत्सव में प्रतिभा किया जाएगा तथा सामाजिक विज्ञान विषय के अंतर्गत आयोजित सामाजिक विज्ञान महोत्सव 2025 की थीम सतत पोषणीय विकास सुदृढ़ और समृद्ध भविष्य का आधार जागरूक बालमन एक उत्तरदायी समाज के अंतर्गत इस महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें क्रमशः मॉडल मूल्यांकन चल अथवा अचल प्रदर्शनी प्रतियोगिता, दूसरा भाषण प्रतियोगिता तीसरा सामाजिक विज्ञान पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा विभिन्न स्तरों पर आयोजन उपरांत दिनांक 27 नवंबर 2025 को जनपद स्तर पर सामाजिक विज्ञान महोत्सव का आयोजन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रुड़की में किया जाएगा, जिसमें विकासखंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागी शामिल होंगेI श्री कैलाश डंगवाल प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रुड़की ने इस पहल का स्वागत करते हुए बताया कि आदरणीय वीरेंद्र जाती जी माननीय विधायक झबरेड़ा इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में आदरणीय दीपक रामचंद्र सेट जॉइंट मजिस्ट्रेट रुड़की महोदय की गरिमामयी उपस्थित रहेगीI साथ ही श्री आशुतोष भंडारी मुख्य शिक्षा अधिकारी, हरिद्वार तथा श्री अभिषेक शुक्ला खंड शिक्षा अधिकारी, रुड़की कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगेI
शिक्षा और रचनात्मकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा हैI आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है सामाजिक विज्ञान महोत्सव छात्रों को सामाजिक विज्ञान की गहरी समझ और व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करने में सफल होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *