जनपद में होगी,आपदा मॉकड्रिल

हरिद्वार 14 नवम्बर 2025

सचिव आपदा प्रबन्धन एवं पुनर्वास, उत्तराखण्ड शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि उत्तराखण्ड राज्य भूकम्पीय जोन-IV एवं V में स्थित है, जहां पूर्व में भी अनेक बार भूकम्प की घटनाएं घटित हो चुकी है. इन घटनाओं के परिणामस्वरूप जन-धन की व्यापक हानि होती रही है। ऐसी आपदाजनक परिस्थितियों में त्वरित एवं समन्वित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने हेतु हितधारकों (Stakeholders) को पूर्वाभ्यास एवं समन्धित वृहद प्रशिक्षण प्रदान किया जाना अति आवश्यक है, जिस हेतु 15 नवम्बर को Mock Exercise का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि तहसील हरिद्वार के अंतर्गत जिला चिकित्सालय, रेलवे स्टेशन, शिव पुल निकट हरकी पैड़ी, तहसील लक्सर में शेरपुर बेला, तहसील रुड़की में तहसील भवन, गवर्नमेंट इंटर कॉलेज रुड़की ने मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *