धामी सरकार – चली गरीब के द्वार

हरिद्वार 

आज दिनांक 09 अक्टूबर 2025 को देशराज कर्णवाल, उपाध्यक्ष, समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति, उत्तराखंड सरकार (राज्य मंत्री स्तर) के नेतृत्व में “बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर” का आयोजन भगवानपुर विधानसभा के तीन ग्रामों— बेहदकी सैदाबाद, मोलना और खजूरी — में सफलतापूर्वक किया गया।

शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सुनना, उनका त्वरित निस्तारण करना तथा समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना रहा।

शिविर के दौरान प्राप्त शिकायतों का विवरण निम्नलिखित है:

बेहदकी सैदाबाद – 26 शिकायतें

मोलना – 22 शिकायतें

खजूरी – 15 शिकायतें

🔢 कुल प्राप्त शिकायतें – 63

इनमें से 17 समस्याओं का समाधान शिविर स्थल पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा त्वरित रूप से किया गया। शेष शिकायतें, जो जिला स्तरीय हैं, उन्हें निस्तारण हेतु जिलाधिकारी हरिद्वार व शासन को प्रेषित किया जाएगा।

शिविर में रेखीय विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति रही। साथ ही, ग्राम प्रधान, पंचायत प्रतिनिधिगण और सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों की सहभागिता ने शिविर को अत्यंत सफल बनाया।

यह शिविर बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर के विचारों और संविधान में वर्णित सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को धरातल पर उतारने की दिशा में एक सार्थक पहल है।

 

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *