धामी सरकार के ऐतिहासिक निर्णय और कार्यों से सभी वर्गों का हो रहा विकास: स्वामी प्रवक्तानंद

हरिद्वार। भाजपा के पीलीभीत जिले की बरखेड़ा विधानसभा के विधायक स्वामी प्रवक्तानंद का वेद मंदिर आश्रम पहुंचने पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने स्वागत किया। विधायक ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों के साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों की सराहना की।
मंगलवार को पीलीभीत के परम अक्रिय धाम के पीठाधीश्वर एवं विधायक स्वामी प्रवक्तानंद हरिद्वार पहुंचे। जहां वेद मंदिर आश्रम में पहुंचने पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरनंद ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। उन्होंने पीलीभीत में होने जा रहे संत सम्मेलन के लिए स्वामी यतीश्वरानंद को निमंत्रण दिया। स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि विधायक प्रवक्तानंद अपने क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के साथ हर शिक्षा, चिकित्सा आदि के लिए निरंतर काम कर रहे है। विधायक प्रवक्तानंद ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भय का साम्राज्य समाप्त हो गया है। आज योगी आदित्यनाथ ने जिस तरह शासन किया है, वह अपने आप में मिसाल है। योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में और उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी ने सभी वर्गों के लिए ऐतिहासिक निर्णय है, जिनकी सराहना पूरे देश में हो रही है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष विवेक चौहान, जिला पंचायत सदस्य बृजमोहन पोखरियाल, चेयरमैन पंकज सैनी, उप प्रमुख धर्मेंद्र प्रधान, श्रवण चौहान, पार्षद अनुज सिंह, प्रणव यादव, चेतन यादव, अमित सैनी प्रधान, चौधरी सत्यवीर सिंह, जितेंद्र सैनी, ऋषिपाल कश्यप, सरदार करण सिंह आदि शामिल हुए।

Related Posts

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मैं. भागीरथी गैस सर्विस (बीपीसी) हेतु नोडल अधिकारी किया नामित

  *हरिद्वार 19 मार्च 2026* जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आदेश निर्गत करते हुए भारत सरकार द्वारा आवश्यक वस्तु अधिनियम के अन्तर्गत प्राकृतिक गैस आपूर्ति विनिमय आदेश दिनांक 13 मार्च, 2026…

एचईसी काॅलेज में बीएससी (आॅनर्स) बायोटैक्नोलाॅजी का रिजल्ट घोषित

दिनांक 19.03.2026 हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीएससी (आॅनर्स) बायोटैक्नोलाॅजी ं पंचम सेमेस्टर का आॅनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप आॅफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *