जी-20 सम्मेलन की तैयारियों के दृष्टिगत महानिदेशक सूचना /उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी नेअधिकारियों को  आवश्यक दिशा- निर्देश दिए।

देहरादून– जी-20 सम्मेलन की तैयारियों के दृष्टिगत महानिदेशक सूचना /उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी ने आज जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पर सौन्दर्यीकरण एवं आउटडोर मीडिया का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को  आवश्यक दिशा- निर्देश दिए।  उन्होंने एमडीडीए द्वारा  किये जा रहे पुष्पवाटिका एवं सौन्दर्यीकरण कार्यों का अवलोकन करते हुए। उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कहा कि  कार्यों में किसी प्रकार की त्रुटि न हो इस बात को गंभीरता से लिया जाए। दिये गए निर्देश के अनुसार कार्यों को समय पर पूर्ण करेंगे। वहीं उन्होंने आउटडोर मीडिया द्वारा स्थापित किये जा रहे डिस्पले सामग्री का अवलोकन करते हुए कहा सम्पादित कार्यों में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे इस बात को गंभीरता से लिया जाए।  उन्होंने एमडीडीए के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सौन्दर्यीकरण एंव साज-सज्जा के कार्यों को 20 मई तक पूर्ण करे।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, सचिव एमडीडीए मोहन सिंह बर्निया, नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह, जिला पंचायतराज अधिकारी विद्या सिंह सोनवाल, अधि0अभि0 सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे

Related Posts

नवरात्र के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन चेकिंग अभियान

  *हरिद्वार, 18 मार्च 2026* आगामी नवरात्र पर्व को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा आयुक्त सचिन कुर्वे एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर जनपद में मिलावटी एवं अधोमानक…

मिलावटखोरों के विरूद्ध प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियानः डाॅ. धन सिंह रावत

  देहरादून, 17 मार्च 2026 खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी रोकने के लिये प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाया जायेगा। जिसके तहत खाद्य पदार्थों की सैम्पलिंग के साथ ही जनजागरूकता पर भी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *