हिलांस बेकरी का उद्घाटन

देहरादून  06 अक्टूबर 2022–  मुख्य विकास अधिकारी, सुश्री झरना कमठान ने आज विकास भवन देहरादून स्थित हिलांस बेकरी का उद्घाटन किया गया। उन्होंने विभिन्न उत्पादों और बेकरी का निरीक्षण करते हुए  बेकरी द्वारा बनाए गए उत्पाद खरीद कर समूह को शुभकामनाएं देते हुए हिलांस बेकरी को अच्छे से चलाने के लिए उत्साहवर्धन एवं प्रोत्साहित किया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि अन्य समूह को भी सरकार की योजनाओं का लाभ उठाते हुए स्वरोजगार से जुड़ना चाहिए ताकि समूहों को आत्मनिर्भर बनाते हुए रोजगारपरक एवं रोजगार देने वाला बनाया जा सके।  इस अवसर पर निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण आर. सी तिवारी, खंड विकास अधिकारी विकासनगर श्रीमती अतिया परवेज सहित सम्बन्धित अधिकारी/कार्मिको सहित अन्य अधिकारी समूह महिला सदस्य व अरदास  समाज कल्याण के संस्थापक राजवीर सिंह, श्रीमती कमलप्रीत कौर मौजूद थे। हिलांस बेकरी का संचालन कर रहे कोशिश समूह की अध्यक्ष श्रीमती कौशल देवी ने बताया की हिलांस बेकरी में उच्च क्वालिटी के प्रोडक्ट न्यूनतम मूल्य पर उपलब्ध होगे। इस मौके  अरदास  समाज कल्याण के संस्थापक राजवीर सिंह ने भी हिलांस बेकरी की सफलता के लिए हर सहयोग देने का आश्वासन दिया।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *