जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया।

देहरादून 15 अगस्त–  जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया।

जिलाधिकारी ने उपस्थित समस्त अधिकारियों/कार्मिकों एवं जनपद वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं  एवं बधाई दी। जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों एवं कार्मिकों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी को संकल्प लेना चाहिए कि अपने कर्तव्यो/दायित्वों का पालन पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे। उन्होंने कहा कि कलेक्ट्रेट में तैनात सभी अधिकारियो तथा कार्मिको के कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है जो आम जनमानस को प्रभावित करते हैं, ऐसे में सभी का दायित्व बनता है कि अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करते हुए राज्य तथा देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी तथा मुख्यमंत्री जी का उत्तराखंड राज्य को अग्रणी राज्य बनाने का जो लक्ष्य है उसे प्राप्त करने हेतु हम सभी को अपना योगदान देकर महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है।
इस अवसर पर अपर नगर मजिस्ट्रेट माया दत्त जोशी, मुख्य कोषाधिकारी रोमिल चैधरी, मुख्य व्यैक्तिक अधिकारी (जिलाधिकारी) बीरेन्द्र सिंह सहित कलेक्ट्रेट परिसर अवस्थित समस्त कार्यालयों के अधिकारी एवं कार्मिक तथा सूचना विभाग के कार्मिक उपस्थित रहे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *