भिक्षावृत्ति उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत  टीम द्वारा तहसील चैक ,प्रिंस चैक, व सर्वेचैक, डीएवी कॉलेज रोड से दो बालिकाओं को भीख मांगते हुए व चार बालिकाओं को कूड़ा बीनते हुए रेस्क्यू किया गया।

देहरादून  06 जुलाई– जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार द्वारा जनपद में भिक्षावृत्ति रोके जाने तथा भिक्षावृत्ति करने तथा कराने वालों पर कार्यवाही करने हेतु दिए गए निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के  क्रम में भिक्षावृत्ति उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत  टीम द्वारा तहसील चैक ,प्रिंस चैक, व सर्वेचैक, डीएवी कॉलेज रोड से दो बालिकाओं को भीख मांगते हुए व चार बालिकाओं को कूड़ा बीनते हुए रेस्क्यू किया गया।  व एक  महिला व एक पुरुष को भीख मांगते हुए रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू की गई  छः बालिकाओं को बाल कल्याण समिति के आदेश से बालिका निकेतन शिशु सदन में प्रवेश दिया गया।
इस अभियान में जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट ,संपूर्णा भट्ट ,रश्मि बिष्ट , प्रवीन,समर्पण संस्था से मानसी मिश्रा,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से शमीना, मैक संस्था से जहांगीर आलम, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट से रायना रावत, सहदेव त्यागी, चाइल्ड लाइन से जसवीर रावत, रेलवे चाइल्डलाइन से वर्षा एंपावरिंग पीपल से ज्ञानेंद्र कुमार,बचपन बचाओ आंदोलन से सुरेश उनियाल,आसरा ट्रस्ट से अमर बहादुर आदि मौजूद रहे।
जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार ने अवगत कराया कि भिक्षावृत्ति पर प्रभावी रोक लगाने हेतु सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को नियमित अभियान चलाते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है तथा भिक्षावृत्ति में लिप्त पाये जाने वालो पर निर्धारित प्राविधानों के अनुरूप कार्यवाही की जाएगी।

Related Posts

16 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तक “गंगा स्वच्छता पखवाड़ा

दिनांक ~ 16 मार्च 2026 दिनांक 16 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तक “गंगा स्वच्छता पखवाड़ा” कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, दिल्ली के दिशा निर्देशानुसार जिला गंगा…

कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

  *हरिद्वार, 16 मार्च 2026* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरिद्वार का भ्रमण कर कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की प्रगति की समीक्षा की। डामकोठी में आयोजित समीक्षा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *