डाॅ0 ललित  नारायण मिश्र ने कुंभ के लिए चल रहे कार्य स्थल पर सम्पूर्ण विवरण के साथ बोर्ड लगाने के निर्देश दिये,

 हरिद्वार समाचार-अपर मेलाधिकारी डाॅ0 ललित  नारायण मिश्र ने कुंभ के लिए चल रहे कार्य स्थल पर सम्पूर्ण विवरण के साथ बोर्ड लगाने के निर्देश दिये, जिसमें कार्य की लागत, प्रारंभ और कार्य समाप्त होने की तिथि, संबंधित अधिकारी और संबंधित ठेकेदार का नाम, मोबाइल नंबर और किसी भी तरह की शिकायत के लिए भी नंबर अनिवार्य रूप से दर्ज होना चाहिये।
अपर मेलाधिकारी डाॅ0 ललित नारायण मिश्र ने आज सीसीआर स्थित मेला नियंत्रण भवन में अपने कक्ष में कुंभ कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जो भी कार्य हो रहे हैं उसमें गुणवत्ता के बिंदु पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि तकनीकी सेल कार्योँ की मानीटरिंग कर अपनी रिपोर्ट समय से अवश्य दें।
तकनीकी सेल के अधीक्षण अभियंता श्री हरीश पांगती ने कहा कि सभी कार्य शासनादेश के अनुसार होने चाहिए। अपर मेलाधिकारी ने मेला क्षेत्र में कहां-कहां रैन बसेरे बनने हैं कि जानकारी लेते हुये हर हाल में रैन बसेरों के कार्य बीस फरवरी तक पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने फायर वाच टावर बनने के प्रगति की भी समीक्षा की, जिस पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता श्री दीपक कुमार ने बताया कि कुल दस वाच टावर बनने थे, जिसमें से तीन जगह फायर वाच टावर बन चुके हैं। अपर मेलाधिकारी ने समन्वय स्थापित करते हुए काम को तय समय में पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने ज्वालापुर क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य को 25 फरवरी से पहले ही पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने मेला क्षेत्र में जहां भी मलबा पड़ा है उसे कार्यदायी विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए तत्काल हटवाएं। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के समय यदि मलबा नहीं हटा होगा तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अस्थायी घाटों का निर्माण कार्य एक सप्ताह में पूरा करने के भी निर्देश दिये।
इस अवसर पर उप मेलाधिकारी श्री दयानंद सरस्वती, लोकनिर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता एसके गर्ग के अलावा विभाग के संबंधित अधिकारीगण मौजूद थे

Related Posts

“प्रबन्ध निदेशक, यूपीसीएल ने मीटर रीडरों से की सीधी वार्ता – फील्ड स्तर की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल”

  दिनांकः 09 सितम्बर, 2026 विद्युत बिलिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए प्रबन्ध निदेशक, यूपीसीएल श्री पीसी ध्यानी ने मीटर रीडरों…

नगर आयुक्त के निर्देश पर डेंगू-मलेरिया रोकथाम को लेकर बैठक, नगर निगम चलाएगा सघन अभियान

  हरिद्वार। डेंगू, मलेरिया एवं अन्य मच्छरजनित रोगों की रोकथाम को लेकर नगर आयुक्त श्री नंदन कुमार के निर्देश पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पवन कार्की की अध्यक्षता में नगर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *