प्रिंस चौक पर डी-वाटरिंग पंप कारगर साबित

  1. देहरादून 30 जुलाई, 2025 जिला प्रशासन द्वारा 07 एजेंसियों को उपलब्ध कराए गए 17-हाई स्पीड डी-वाटरिंग पंप जलभराव की समस्या से निपटने में कारगर साबित हो रहे है। अतिवृष्टि के कारण पानी जमा होने पर डी-वाटरिंग पंप से कम से कम रिसपांस टाइम में समस्या का निस्तारण होने लगा है। विगत 29 जुलाई को देहरादून के प्रिंस चौक पर जलभराव होने पर क्यूआरटी ने स्मार्ट सिटी और पीआईयू के साथ मिलकर पहली बार प्रिंस चौक में प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए हाई स्पीड डी-वाटरिंग पंप का इस्तेमाल किया। हाई स्पीड डी-वाटरिंग पंप से जलभराव समस्या का कुछ ही मिनटों में निस्तारण किया गया और आवगमन को सुचारू किया गया। डी-वाटरिंग पंप से जमा पानी को प्रभावी तरीके से निकासी की गई। जिससे प्रिंस चौक पर समस्या का त्वरित निस्तारण करने में मदद मिली।
     
    जलभराव क्षेत्रों में क्यूआरटी का नियमित निरीक्षण जारी
    जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों पर शहरी इलाकों में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए क्यूआरटी तत्परता से जुटी है। विगत 29 जुलाई को अतिवृष्टि होने पर क्यूआरटी ने रिस्पना कैचमेंट, चंद्रबनी क्षेत्र, आईएसबीटी और बंजारावाला, आरकेडिया ग्रांट क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया। क्यूआरटी सदस्य मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि इनमें से किसी भी स्थान पर जलभराव की समस्या नही पाई गई। शहरी इलाकों में जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए जिला प्रशासन की क्यूआरटी तत्परता से अपने क्षेत्रों मेंडटी है और अतिवृष्टि से जलभराव होने पर त्वरित समस्या का निस्तारण कर रही है।
     
    दून जाखन क्षेत्र में गंदे पानी की समस्या का हुआ त्वरित निदान

    दून जाखन क्षेत्र ने संजय नौटियाल ने क्षेत्र में लगातार गंदा पानी आने की शिकायत दर्ज की। अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) केके मिश्रा ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देर्शो पर जल संस्थान की टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया। जल संस्थान की टीम ने मौके पर पाइप लाइन की मरम्मत कर समस्या का त्वरित निस्तारण किया गया है। उपभोक्ताओं को अब अपने जल संयोजन से शुद्व जलापूर्ति हो होने लगी है। उपभोक्ताओं द्वारा इस पर संतुष्टि व्यक्त की है।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *