राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत वर्तमान में

देहरादून 14 मई
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत वर्तमान में प्रचलित प्राथमिक परिवार (पीएचएच) के लाभार्थियों को प्रतिमाह प्रति यूनिट 02 कि०ग्रा० गेहूँ एवं 03 कि०ग्रा० चावल और अन्त्योदय अन्न योजना (एएवाई) के लाभार्थियों को प्रतिकार्ड/प्रतिमाह 13.300 गेहूँ एवं 21.700 कि०ग्रा० चावल निःशुल्क वितरित कराया जा रहा है। माह मई, 2025 में जनपद देहरादून के समस्त उचित दर विक्रेताओं द्वारा नवीन ई-पास मशीन के माध्यम से खाद्यान्न का वितरण कराया जाएगा। साथ ही राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत प्राथमिक परिवारों एवं अन्त्योदय अन्न योजना के लाभार्थियों को प्रतिकार्ड 01 कि०ग्रा० रागी निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है जिसका समायोजन चावल से किया जाएगा। समस्त क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी/पूर्ति निरीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि खाद्यान्न का उठान कराकर नवीन ई पास मशीन के माध्यम से खाद्यान्न का वितरण कराया जाए।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *