अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष पर पथरी में सहकारिता साक्षरता शिविर का आयोजन

 हरिद्वार-राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के स्थापना दिवस एवं अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के उपलक्ष्य में दिनांक 17 जुलाई 2025 को जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड, हरिद्वार एवं आदर्श युवा समिति हरिद्वार के द्वारा बहुउद्देश्यीय साधन सहकारी समिति, पथरी, हरिद्वार में एक सहकारिता साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष की भावना को समर्पित रहा, जिसका उद्देश्य किसानों एवं ग्रामीण जनों को सहकारिता की उपयोगिता एवं इससे जुड़ने के लाभों के प्रति जागरूक करना था। इस कार्यक्रम में 45 किसानों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
कार्यक्रम में किसानों को सहकारिता आंदोलन की भूमिका, इससे प्राप्त वित्तीय एवं सामाजिक लाभों तथा सहकारी संस्थाओं के माध्यम से उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में श्री अखिलेश डबराल, जिला विकास प्रबंधक (नाबार्ड) ने अपने संबोधन में नाबार्ड की भूमिका और उसके द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि आधारित आजीविका को बढ़ावा देने, महिला सशक्तिकरण, वित्तीय समावेशन, एसएचजी आधारित मॉडल, तथा डेयरी, जैविक खेती जैसी गतिविधियों को सहयोग प्रदान कर रहा है। उन्होंने सहकारिता को ग्रामीण समृद्धि का आधार बताते हुए कहा कि यदि सहकारी संस्थाएँ सक्रिय और पारदर्शी तरीके से कार्य करें तो ग्रामीण विकास की रफ्तार को कई गुना बढ़ाया जा सकता है।
श्री लखबीर सिंह अध्यक्ष, आदर्श युवा समिति ने कहा कि सहकारिता एक सशक्त माध्यम है जो किसानों को आत्मनिर्भर बनाती है। इसके माध्यम से सामूहिक खरीद-बिक्री, सस्ती दरों पर ऋण, तकनीकी प्रशिक्षण, और बाजार से सीधा जुड़ाव संभव होता है। इससे किसानों की आय बढ़ती है और जोखिम घटता है। सहकारिता से आपसी सहयोग और सामाजिक एकता भी मजबूत होती है।
श्री अनिल चैहान, सचिव, साधन सहकारी समिति, पथरी, ने समिति की कार्यप्रणाली का परिचय देते हुए बताया कि समिति न केवल खाद-बीज की आपूर्ति कर रही है, बल्कि किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन, मृदा परीक्षण, ऋण सुविधा, और बाजार से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।
श्री तुषार भटनागर, शाखा प्रबंधक, इंडियन ओवरसीज बैंक, ने बैंकों की भूमिका पर रोशनी डालते हुए कहा कि बैंकिंग व्यवस्था अब केवल ऋण देने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह किसानों और ग्रामीण उद्यमियों के लिए एक मार्गदर्शक और भागीदार की भूमिका निभा रही है।
श्री आशीष गुप्ता, इफ्को प्रतिनिधि ने किसानों को जैविक खेती के फायदों और टिकाऊ कृषि तकनीकों की जानकारी दी। उन्होंने रासायनिक खादों के अत्यधिक प्रयोग से हो रहे भूमि क्षरण और उत्पादकता पर इसके प्रभाव के बारे में जागरूक किया।
कार्यक्रम का संचालन आयुष से जुड़े श्री नितिन बडोनी द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में ग्राम प्रधान पथरी श्री खुशी दास, स्थानीय प्रतिनिधि, कृषक जगदीश सिंह, रमन, बलवंत, शैलेन्द्र सिंह, ललिता प्रसाद, धूम सिंह, फरकान, जसपाल सिंह, रमेश दत्त, कुलविन्दर सिंह, जोत सिंह, पंकज कुमार, परमजीत सिंह, मेहरबान सिंह मोहन सिंह तथा आदर्श युवा समिति से श्री विपिन सिंह, रंजन कुमार, अंग्रेज सिंह, रेखा रानी, अनमोल सिंह, संजीत आदि की सक्रिय सहभागिता रही।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *